सोरों में हिंदू सम्मेलन की समन्वय बैठक संपन्न, आरएसएस के 100 वर्ष पूरे होने पर आयोजकों ने बनाई रूपरेखा
- रिपोर्ट: हरिश्चंद चंद्र
सोरों।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोरों में आयोजित किए जाने वाले हिंदू सम्मेलन को लेकर समन्वय बैठक संपन्न हुई। यह बैठक बजरंग दल संयोजक गोविंद बहरे के आवास पर आयोजित की गई, जिसमें आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा की गई।
बैठक में बताया गया कि आरएसएस के शताब्दी वर्ष के अवसर पर पूरे भारतवर्ष में हिंदू जागृति के उद्देश्य से विभिन्न हिंदू सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में सोरों में आयोजित होने वाले हिंदू सम्मेलन को भव्य एवं प्रभावशाली बनाने के लिए आवश्यक तैयारियों पर मंथन किया गया। सम्मेलन के सफल आयोजन हेतु एक आयोजन समिति का भी गठन किया गया।
इस अवसर पर जिला प्रचारक आर्यपुत्र जी एवं विभाग बौद्धिक प्रमुख राधा कृष्ण जी दीक्षित ने कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की तथा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपीं। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन समाज में एकता, जागरूकता और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने का कार्य करेगा।
बैठक में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सहित विभिन्न हिंदूवादी संगठनों एवं राजनीतिक संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से संरक्षक रामेश्वर दयाल महेर, विनोद गुप्ता, डॉ. एन. पी. सिंह, हल्दिया अध्यक्ष डॉ. भुवनेश माहेश्वरी, उपाध्यक्ष विकास निर्भय, गोविंद महेर, सचिव माधव उपाध्याय, सत्यम चतुर्वेदी, महेश त्रिवेदी, सुनील तिवारी, मीडिया प्रभारी अभिषेक वशिष्ठ सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
khabre junction
