रिपोर्ट: शाहबाज़ खान, रामपुर।Rampur के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि ओंकार और चंदा नामक दो भाइयों ने वीर सिंह नाम के युवक को घेरकर जज रोड पर लाठी-डंडों, रॉड और बेल्ट से बुरी तरह पीट दिया।
बताया जा रहा है कि बीती रात किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हो गया, जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर जमकर लाठी-डंडे, रॉड और बेल्ट से हमला कर दिया, जिससे वीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे वीर सिंह के भाई को भी आरोपियों ने बुरी तरह पीट दिया। मौके से गुजर रहे लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर घायलों को बचाया और मामले की सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलने पर Uttar Pradesh Police की टीम मौके पर पहुंची और पीड़ित पक्ष को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा। घायलों को District Hospital Rampur में भर्ती कराया गया है, जहां एक युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है।
पीड़ित पक्ष का कहना है कि उन्होंने सिविल लाइंस थाने में लिखित तहरीर दे दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि खबर लिखे जाने तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई थी।

khabre junction
