टीला मोड़ थाना क्षेत्र में 40 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, सिर पर चोट के निशान

गाजियाबाद।आज दिनांक 04 फरवरी 2026 को सुबह करीब 7:00 बजे थाना टीला मोड़ क्षेत्र अंतर्गत एक 40 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस जांच में मृतक के सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं। शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरने की कार्रवाई की गई तथा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इस संबंध में पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन श्री निमिष पाटील ने बताया कि प्रथम दृष्टया शव पर चोट के निशान मिले हैं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

 

khabre junction

Leave A Reply

Your email address will not be published.