प्रमाणित गांवों में नियमानुसार वसूला जाए जलकर : डीएम

बदायूं से इतंजार हुसैन की रिपोर्ट
जिलाधिकारी मनोज कुमार ने कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष में जल, जीवन मिशन कार्यों की सोमवार को सप्ताहिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित की।
अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण ने अवगत कराया कि जनपद में 79 प्रतिशत घरों में पानी के कनेक्शन दिए जा चुके हैं। 88 नग कर अवर जलाशय का कार्य पूर्ण दिया गया है, सभी 88 ग्रामों में सड़क मरम्मत का कार्य पूर्ण कर गया दिया गया है। 68 ग्राम पंचायतों को हर घर जल प्रमाणित किया जा चुका है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए गए कि जो गाँव घर घर जल प्रमाणित चुके है उनमें नियमानुसार जल कर वसूली की जाये। उन्होंने सड़क मरम्मत कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। भूमि उपलब्धता के सम्बन्ध में उन्होंने निर्देश दिए कि सम्बन्धित उप जिलाधिकारी से समन्वय करते हुए भूमि संबंधी कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.