नायब सैनी सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार आज, बड़खल की विधायक सीमा त्रिखा बन सकती हैं मंत्री

मंत्रिमंडल विस्तार में बड़खल विधानसभा क्षेत्र की विधायक सीमा त्रिखा को जगह मिल सकती है।

फरीदाबाद। नायब सैनी सरकार का मंत्रिमंडल का जो विस्तार 16 मार्च को होना था और फिर किन्हीं कारणों के टल गया था, वो अब आज मंगलवार शाम को होने जा रहा है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंत्रिमंडल विस्तार में बड़खल विधानसभा क्षेत्र की विधायक सीमा त्रिखा (Badkhal MLA Seema Trikha) को जगह मिल सकती है। यह भी जानकारी मिली है कि पूर्व गृह मंत्री व अंबाला से विधायक अनिल विज अगर मंत्री पद की शपथ नहीं लेते हैं तो उस सूरत में पंजाबी कोटे से सीमा त्रिखा का मंत्री बनना तय है।

मंत्रिमंडल विस्तार में बड़खल विधानसभा क्षेत्र की विधायक सीमा त्रिखा को जगह मिल सकती है। मंत्रिमंडल में एक महिला को भी प्रतिनिधित्व देना है। यह भी विधायक सीमा त्रिखा के पक्ष में जा रहा है। वैसे पंजाबी कोटे से नाम थानेसर से विधायक सुभाष सुधा व जींद से विधायक कृष्णा मिड्ढा का भी है पर सीमा त्रिखा के मंत्री बनने की संभावनाएं ज्यादा हैं।

सीमा त्रिखा के मंत्री बनने की संभावनाएं ज्यादा
मंत्रिमंडल में एक महिला को भी प्रतिनिधित्व देना है। यह भी विधायक सीमा त्रिखा के पक्ष में जा रहा है। वैसे पंजाबी कोटे से नाम थानेसर से विधायक सुभाष सुधा व जींद से विधायक कृष्णा मिड्ढा का भी है, पर सीमा त्रिखा के मंत्री बनने की संभावनाएं ज्यादा हैं।

विधायक सीमा त्रिखा पूर्व में 2014 में मनोहर सरकार पार्ट-एक में मुख्य संसदीय सचिव रह चुकी हैं। विधायक सीमा त्रिखा 2014 में कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र प्रताप सिंह को हरा कर पहली बार विधायक बनी थीं और 2019 में उन्होंने फिर चुनाव जीता।

इस बार उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी विजय प्रताप सिंह को हराया था। विधायक सीमा त्रिखा सोमवार रात्रि से रोहतक से फरीदाबाद अपने निवास पर लौटीं और सुबह नौ बजे सूचना मिलने पर चंडीगढ़ रवाना हो गईं।

 

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.