लाठौर-मुरादाबाद रोड का विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने किया शिलान्यास

सिकंदराबाद। सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने लाठौर गांव से मुरादाबाद रोड तक करीब 2 किलोमीटर मार्ग का शिलान्यास किया। इस मौके पर ग्रामीणों ने विधायक का फूल मालाओ से स्वागत किया। विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने बताया कि उनकी विधायक निधि से इस मार्ग का निर्माण किया जाएगा। जो कि करीब 2 किलोमीटर तक का होगा। उन्होंने बताया कि मार्ग के निर्माण में करीब 30 लख रुपए की लागत आएगी। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह का ग्रामीण फूल मालाओं से स्वागत किया। विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार गांवो को संपर्क मार्ग से जोड़ रही है। भाजपा सरकार में तेजी से सड़क बनाई जा रही हैं, जिससे ग्रामीणों को लाभ पहुंच रहा है। ग्रामीणों की शहर तक जाने में हो रही परेशानियां दूर हो रही है। इस मौके पर अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.