कोबरा गैंग की विदेशी ड्रग तस्करों को देहरादून पुलिस ने किया गिरफ्तार

विदेशी महिला तस्कर पढ़ने वालें लड़के- लड़कियों को बनाते थे अपना शिकार

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस ने कोबरा गैंग की विदेशी ड्रग पैडलर को पकड़ने में बड़ी कायमाबी हासिल की। पुलिस ने राजपुर थाना क्षेत्र में कोबरा गैंग की विदेशी महिला ड्रग पैडलर समेत एक दंपति को भी गिरफ्तार किया है। महिला देहरादून के प्रतिष्ठित स्कूल की टीचर रह चुकी है। पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 16.35 ग्राम कोकीन और 63,500 रुपए की नकदी भी बरामद की है। गिरफ्तार महिला टीचर का नाम रितिका साहनी और उसके पति का नाम सारथी साहनी है।

पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी सान्यू डायनाह ने बताया गया कि वह यूगांडा देश की नागरिक है तथा वर्तमान में बिजनेस वीजा पर जनवरी में भारत आई है। वह कोबरा गैंग की सक्रिय सदस्य है। उनके डिमाण्ड पर दिल्ली से कोकिन को देश के अलग-2 हिस्सो में अपने एजेण्टों व पैडलरो को सप्लाई किया जाता है। देहरादून में भी वह डिमाण्ड पर आरोपी सारथी साहनी और उसकी पत्नी रितिका साहनी को कोकिन सप्लाई करने आयी थी।

आरोपी सारथी साहनी ने पूछताछ में बताया गया कि वह एक निजी कम्पनी में मार्केटिंग हेड है तथा दिल्ली व अन्य जगहो से अपने सम्पर्क सूत्रों के माध्यम से कोकिन मंगवाता है, जिसे वह अपनी पत्नी, जो एक प्रतिष्ठित विद्यालय में पूर्व अध्यापिका थीं, के साथ देहरादून में आयोजित होने वाली बडी-बडी पार्टियों में डिमांड के हिसाब से सप्लाई करता है। साथ ही शिक्षण सस्थानों में अध्यनरत छात्रों को अपनी पत्नी के माध्यम से मादक पदार्थो की सप्लाई करवाता है। और उसकी पत्नी के अध्यापिका होने के कारण उन पर कोई शक भी नही करता था।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.