लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया

सिकंदराबाद की चुनाव संचालन एवं प्रबंधन समिति की बैठक हुई आयोजित

सिकंदराबाद – गौतमबुद्ध नगर लोकसभा क्षेत्र की विधानसभा सिकंदराबाद की चुनाव संचालन एवं प्रबंधन समिति की बैठक विधायक लक्ष्मीराज सिंह, लोकसभा प्रभारी अनिल सिसोदिया, लोकसभा संयोजक प्रवीण भाटी व सह प्रभारी के शुक्ला ने ली। बैठक में क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मी राज सिंह ने कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया।
विधायक ने कहा कि लोकसभा चुनाव की घोषणा जल्द होने वाली है। कार्यकर्ता अभी से चुनाव तैयारी में जुट जाए तथा भाजपा सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओं की जानकारी गांव गांव व घर-घर जाकर दे। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने विश्व में देश का डंका बजाया है। गौतम बुद्ध नगर लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी अनिल सिसोदिया ने कहा कि भाजपा हाई कमान ने इस बार भी डॉक्टर महेश शर्मा को इस सीट से टिकट दिया है। डॉक्टर महेश शर्मा इस बार भी इस सीट से लाखों मतों से जीतेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सभी वर्गों की पार्टी है तथा भाजपा में ही सभी वर्गों का सम्मान है लोग विपक्षी पार्टियों के बहकावे में न आए। बैठक में मंडल अध्यक्षों, प्रभारी, शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक, बूथ अध्यक्ष, सभासद एवं उपस्थित सभी पदाधिकारियों को चुनाव में जुटने की अपील की। इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी हरिश्चंद्र भाटी, विधानसभा संयोजक सुंदरपाल सिंह तेवतिया, चेयरमैन प्रदीप दीक्षित समेत भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.