यशराज हॉस्पिटल में शुरू हुआ डायलिसिस सेंटर

सिकंदराबाद। बृहस्पतिवार को रोटरी क्लब रॉयल सिकंदराबाद द्वारा जीटी रोड स्थित यशराज हॉस्पिटल में डायलिसिस सेंटर बनवाया गया जिसमें तीन डायलिसिस मशीन लगाई गई है । डायलिसिस यूनिट का उद्घाटन पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा व क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मी राज सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस मौके पर विधायक लक्ष्मी राज सिंह ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को किफायती दामों में डायलिसिस का इलाज रोटरी क्लब रॉयल द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा है जो की एक अच्छी पहल है जनहित में इस प्रकार के कार्य होते रहने चाहिए। उन्होंने रोटरी क्लब का आभार जताया वही पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि संस्था के सहयोग से नगर सिकंदराबाद में भी डायलिसिस सेंटर खुलवाया गया है ताकि मरीज को कहीं बाहर न जाना पड़े उन्होंने बताया कि के किफायती दामों में डॉक्टरों द्वारा यहां पर इलाज किया जाएगा इस दौरान नगर के पूर्व अध्यक्ष पिंकी बोहरा सुशील शर्मा,डॉ नरेश शर्मा ऊषा बंसल अरविंद दीक्षित बुद्ध देव बाबू डॉ नरेंद्र भूपेंद्र सैनी मुकेश गर्ग प्रदीप शर्मा आदि मौजूद रहे।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.