जौनपुर: भाजपा नेता प्रमोद यादव को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारी, हुई मौत

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के बोधापुर गांव निवासी भाजपा के किसान मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद यादव (55) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मौजूदा समय में भाजपा संगठन के जिला महामंत्री थे। घटना को लेकर इलाके में हड़कंप मच गया। भाजपा नेता की हत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। पुलिस टीम आनन-फानन मौके पर पहुंची और छानबीन कर रही है। घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।

प्रमोद यादव को अज्ञात बदमाशों ने गुरुवार की सुबह उनके घर के बाहर ही गोली मार दी। बदमाशों ने उन्हें तीन गोलियां मारीं और घटनास्थल से कुछ दूर आगे बाइक छोड़ फरार हो गए। वहीं, प्रमोद को जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मौके पर बदमाशों की बाइक को कब्जे में लेकर पुलिस जांच में जुटी है। मौके पर पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा भी पहुंचे हैं। स्थानीय लोगों व परिवार वालों से पूछताछ कर सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.