कांग्रेस हाईकमान का बागी MLA पर बड़ा एक्शन, सुधीर शर्मा को तत्काल प्रभाव से AICC सचिव पद से हटाया

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने तत्काल प्रभाव से सुधीर शर्मा को AICC सचिव पद से हटा दिया है। इसकी जानकारी कांग्रेस की ओर से साझा की गई है।
हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला से ताल्लुक रखने वाले शर्मा प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं में शुमार किए जाते हैं। हाल ही में उन्हें और पांच अन्य विधायकों को अयोग्य ठहराया गया।

पद से हटाए जाने के बाद सुधीर ने सुक्खु सरकार पर निशाना साधा और एक्स पोस्ट पर लिखा, भगवद गीता में एक श्लोक है जिसका भावार्थ है- ” अन्याय सहना उतना ही अपराध है, जितना अन्याय करना। अन्याय से लड़ना आपका कर्तव्य है।” यही श्लोक आज हमारे संघर्ष का, हमारे फैसले का, हमारे द्वारा उठाए गए कदम का आधार बना है और इस श्लोक ने हमें शक्ति भी दी है।

सुधीर के ट्वीट

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.