Youth Marathon: कालांवाली यूथ मैराथन में सीएम नायब सैनी का नशे के सौदागरों को सख्त संदेश, बोले- धंधा छोड़ें या हरियाणा छोड़ दें

Nayab Singh Saini Kalanwali Youth Marathon (डॉ एम पी भार्गव): हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नशे के कारोबार में शामिल लोगों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि नशे के सौदागर या तो यह धंधा छोड़ दें या हरियाणा छोड़ दें। प्रदेश की धरती पर उनके लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार का संकल्प युवा शक्ति को नशे के चंगुल से बचाकर खेल, शिक्षा और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना है। नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, जबकि नशे की गिरफ्त में आए युवाओं के प्रति संवेदनशीलता के साथ काम किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री रविवार को सिरसा जिले के कालांवाली में नशा मुक्त हरियाणा के संकल्प के साथ आयोजित यूथ मैराथन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने 5 किलोमीटर की दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और प्रतिभागियों पर पुष्प वर्षा कर उनका उत्साह बढ़ाया।

Youth Marathon: कालांवाली यूथ मैराथन में रोहित और पूजा ने 21 किलोमीटर दौड़ में मारी बाजी, 10 किमी में रामिकेश और तनिषा रहे प्रथम

Youth Marathon: नशे के खिलाफ परिवार, स्कूल और समाज की भागीदारी जरूरी

मुख्यमंत्री ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार या पुलिस की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें परिवार, स्कूल, अस्पताल और पूरे समाज की सामूहिक भागीदारी जरूरी है। युवाओं को नशे से दूर रहने के साथ-साथ अपने आसपास के लोगों को भी इसके दुष्प्रभावों से बचाने के लिए आगे आना चाहिए।

cm-saini-drug-free-haryana-youth-marathon

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार युवाओं की ऊर्जा को खेल, शिक्षा और रचनात्मक गतिविधियों में लगाने के लिए प्रतिबद्ध है। नशे की गिरफ्त में आए युवाओं को संवेदनशीलता के साथ मुख्यधारा में वापस लाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Youth Marathon: कालांवाली यूथ मैराथन में 1.40 लाख से अधिक लोगों ने कराया पंजीकरण

कालांवाली में आयोजित यूथ मैराथन को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजन में 18 वर्ष से कम, 18 से 45 वर्ष, 45 से 60 वर्ष और 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के एक लाख 40 हजार से ज्यादा लोगों ने पंजीकरण कराया।

मुख्यमंत्री ने बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों की एक साथ भागीदारी को सामाजिक एकजुटता और स्वस्थ जीवनशैली का प्रतीक बताया। उन्होंने मैराथन में शामिल सभी प्रतिभागियों का अभिनंदन किया और उनके उत्साह की सराहना की।

Youth Marathon: जीवन की मैराथन में अनुशासन और धैर्य जरूरी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मैराथन केवल शारीरिक क्षमता की परीक्षा नहीं है, बल्कि यह जीवन के लिए भी एक बड़ा सबक देती है। लंबी दौड़ केवल तेज दौड़ने से नहीं जीती जाती, बल्कि इसके लिए अनुशासन, धैर्य और सही दिशा बनाए रखना जरूरी होता है।

उन्होंने युवाओं से जीवन में सकारात्मक लक्ष्य निर्धारित करने और उन्हें हासिल करने के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।

Youth Marathon: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बढ़ाया कार्यक्रम का उत्साह

कार्यक्रम के दौरान हरियाणवी गायक देसी रॉकस्टार एमडी, सुभाष फौजी, एमपी अटवाल एंड टीम ने प्रस्तुतियां दीं। विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों का उत्साह बढ़ाया। मैराथन के जरिए नशा मुक्त हरियाणा और स्वस्थ समाज का संदेश दिया गया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.