Mock Drill: रामपुर में हवाई हमले और ब्लैकआउट से निपटने के लिए मॉक ड्रिल, विभागों की तत्परता परखा

 -रामपुर में शासन के निर्देशों पर हवाई हमले और ब्लैकआउट जैसी आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए मॉक ड्रिल आयोजित की गई। सद्भावना मंडप में हुए अभ्यास के दौरान पुलिस, अग्निशमन, नागरिक सुरक्षा, स्वास्थ्य और विद्युत विभाग की टीमों ने राहत एवं बचाव कार्यों का प्रदर्शन किया।

  • रिपोर्ट: शाहबाज़ खां

Rampur Mock Drill: हवाई हमले एवं ब्लैकआउट जैसी काल्पनिक आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए रामपुर में सोमवार शाम मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के मार्गदर्शन एवं शासन के निर्देशों के क्रम में शाम 6:05 बजे पनवड़िया स्थित सद्भावना मंडप में यह अभ्यास किया गया।

मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में विभिन्न विभागों की तत्परता, त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता और आपसी समन्वय को परखना था। साथ ही वास्तविक आपदा की स्थिति में जन-धन की क्षति को न्यूनतम करने के लिए राहत एवं बचाव व्यवस्था का परीक्षण किया गया।

rampur-dm-air-attack-blackout-mock-drill

Mock Drill: हवाई हमले की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास

मॉक ड्रिल के दौरान पुलिस, अग्निशमन, नागरिक सुरक्षा, स्वास्थ्य, विद्युत और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए। अभ्यास में आपातकालीन स्थिति के दौरान घायलों को सुरक्षित निकालने, प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराने, एंबुलेंस की व्यवस्था तथा विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने की प्रक्रिया का परीक्षण किया गया।

Mock Drill: छह कैजुअल्टी की बनाई गई काल्पनिक स्थिति

अभ्यास के दौरान कुल छह कैजुअल्टी दर्शाई गईं। इनमें तीन गंभीर घायल, दो सामान्य घायल और एक मृतक की काल्पनिक स्थिति बनाई गई। रेस्क्यू टीमों ने घटनास्थल से घायलों को सुरक्षित निकालने और उन्हें चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने का अभ्यास किया।

गंभीर रूप से घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से नजदीकी जिला अस्पताल रेफर करने की प्रक्रिया भी मॉक ड्रिल के तहत पूरी की गई। इस दौरान आपातकालीन सेवाओं की कार्यप्रणाली और संसाधनों की उपलब्धता का आकलन किया गया।

Mock Drill: अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ मॉक ड्रिल का आयोजन

मॉक ड्रिल के दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) डॉ. संतोष कुमार उपाध्याय, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पुष्पेंद्र पटेल, अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह, नगर मजिस्ट्रेट सालिक राम, उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा, जिला आपदा विशेषज्ञ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

अभ्यास के माध्यम से आपातकालीन परिस्थितियों में सभी संबंधित विभागों को एक साथ सक्रिय होकर प्रभावी राहत एवं बचाव कार्य करने की तैयारी का परीक्षण किया गया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.