Dr. Archana Gupta: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता आज मल्लेकां में करेंगी कार्यकर्ताओं से संवाद, चारों मंडलों के पदाधिकारी होंगे शामिल
Dr. Archana Gupta Ellenabad (एम पी भार्गव): भारतीय जनता पार्टी की प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता आज शुक्रवार को ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र के गांव मल्लेकां में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगी। इसको लेकर गांव के खेल मैदान में एक आवश्यक बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में प्रदेशाध्यक्ष कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के साथ उनसे सीधे संवाद करेंगी। उनके साथ प्रदेश महामंत्री वेद फूलां सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
Dr. Archana Gupta: मल्लेकां के खेल मैदान में जुटेंगे भाजपा कार्यकर्ता
बैठक की तैयारियों को लेकर पार्टी के जिला प्रभारी एवं हरको बैंक के अध्यक्ष भारत भूषण जुआल ने गांव मल्लेकां के खेल मैदान का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों का निरीक्षण करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही कार्यक्रम को व्यवस्थित और सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां भी निर्धारित कीं।
इस दौरान ऐलनाबाद विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अमीरचंद मेहता, पूर्व जिला अध्यक्ष निताशा सिहाग, जिला उपाध्यक्ष नरेश कटारिया, जिला महामंत्री हनुमान कुंडू, बीएलए-1 भूराराम डूडी, लखविंदर सिंह धालीवाल, ऐलनाबाद मंडल अध्यक्ष समिंदर कंबोज, पोहड़का मंडल अध्यक्ष सुखदेव सिंह, त्रिलोक सिंह लाली, सह जिला मीडिया प्रभारी सुभाष चौहान और सह जिला आईटी प्रभारी टीकम चोटिया सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Dr. Archana Gupta: चारों मंडलों के सूचीबद्ध कार्यकर्ताओं की उपस्थिति अनिवार्य
जिला प्रभारी भारत भूषण जुआल ने बताया कि इस बैठक में ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र के चारों मंडलों के सभी सूचीबद्ध कार्यकर्ताओं की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी। प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता स्वयं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति दर्ज करेंगी। बैठक के बाद प्रदेशाध्यक्ष अन्य निर्धारित कार्यक्रमों में भी भाग लेंगी।
Dr. Archana Gupta: जिला महामंत्री हनुमान कुंडू का मनाया जन्मदिन
कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान भाजपा जिला महामंत्री हनुमान कुंडू का जन्मदिन भी मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मिलकर केक काटा तथा उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। सभी ने उनके स्वस्थ जीवन और दीर्घायु होने की कामना की।

[…] […]