Sonbhadra: सिसकते बचपन को मिला सुरक्षित सहारा, रात में भटक रहे दो मासूमों को चाइल्ड हेल्पलाइन ने बचाया

  • रिपोर्ट: शिवेन्दु श्रीवास्तव

रॉबर्ट्सगंज(सोनभद्र)। हिन्दुआरी चौकी क्षेत्र में रात करीब 8 बजे घर से भटककर असुरक्षित हालत में घूम रहे दो मासूम बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और रॉबर्ट्सगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू किया। स्थानीय लोगों की सूचना पर चाइल्ड हेल्पलाइन के परियोजना समन्वयक मुकेश कुमार सिंह, काउंसलर अमन सोनकर और पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। रेस्क्यू किए गए बच्चों में लगभग 5 वर्षीय बालक और 3 वर्षीय बालिका शामिल हैं। कम उम्र होने के कारण दोनों बच्चे अपने घर और परिजनों के बारे में कोई जानकारी नहीं दे पा रहे थे।

टीम दोनों बच्चों को सुरक्षित थाने लेकर पहुंची और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें शिशु गृह में संरक्षित कराया गया। परियोजना समन्वयक मुकेश कुमार सिंह ने आमजन से अपील की है कि बच्चों के परिजनों के संबंध में जानकारी मिलने पर चाइल्ड हेल्पलाइन के मोबाइल नंबर 9450717818 अथवा टोल फ्री नंबर 1098 पर सूचना दें। उन्होंने कहा कि कहीं भी कोई बच्चा अकेला, गुमशुदा या असुरक्षित अवस्था में दिखाई दे तो तत्काल हेल्पलाइन पर जानकारी दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.