District Hospital Kayakalp Award: रामपुर जिला अस्पताल में कायाकल्प अवार्ड के लिए बाहरी टीम ने किया मूल्यांकन, व्यवस्थाओं की सराहना

अस्पताल की साफ-सफाई, ऑनलाइन ओपीडी, ब्लड सेंटर और मरीजों को मिल रही सुविधाओं की टीम ने की सराहना

Rampur District Hospital Kayakalp Award: जिला चिकित्सालय रामपुर में कायाकल्प अवार्ड योजना के तहत तीन सदस्यीय बाहरी मूल्यांकन टीम ने एक्सटर्नल असेसमेंट किया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 11 बजे अस्पताल पहुंची टीम में संजीव राठौर, डीपीएम संभल, रविंद्र, प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर संभल तथा इलियास, साइकियाट्रिक सोशल वर्कर शामिल रहे।

मूल्यांकन की शुरुआत मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एवं चिकित्सालय के विभिन्न विभागों के प्रभारियों के साथ बैठक से हुई। बैठक में असेसमेंट के निर्धारित मानकों पर चर्चा की गई। इसके बाद टीम ने ब्लड सेंटर, ऑपरेशन थिएटर, पोषण पुनर्वास केंद्र, इमरजेंसी वार्ड, पंजीकरण कक्ष, पैथोलॉजी, स्टोर एवं औषधि केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

LED Awareness Van: रामपुर में सरकारी योजनाओं का प्रचार करेगी एलईडी वैन, डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने दिखाई हरी झंडी

Kayakalp Award: ब्लड सेंटर और ऑपरेशन थिएटर की व्यवस्थाएं मिलीं संतोषजनक

निरीक्षण के दौरान ब्लड सेंटर में सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप पाई गईं। ऑपरेशन थिएटर में टीम ने ऑपरेशन से पहले की जाने वाली तैयारियों के संबंध में स्टाफ से जानकारी प्राप्त की। कर्मचारियों के संतोषजनक जवाब पर टीम ने उनकी सराहना की।

पोषण पुनर्वास केंद्र की व्यवस्थाओं से संतुष्ट होकर मूल्यांकन टीम ने संबंधित कर्मचारियों को बधाई दी और भविष्य में भी इसी तरह बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।

Kayakalp Award: इमरजेंसी वार्ड और बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन की जांच

इमरजेंसी वार्ड के निरीक्षण के दौरान टीम ने मरीजों की प्रारंभिक जांच, उनकी स्थिति का आकलन और निर्धारित मानकों के अनुसार तत्काल उपचार शुरू करने की प्रक्रिया के बारे में स्टाफ को आवश्यक जानकारी दी। इसके साथ ही बायोमेडिकल वेस्ट के निस्तारण की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया।

अस्पताल स्टाफ ने बताया कि बायोमेडिकल वेस्ट का निस्तारण बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स-2016 के अनुसार किया जाता है। इससे संक्रमण फैलने की आशंका कम करने और पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने में मदद मिलती है।

Kayakalp Award: आभा ऐप से बन रहे मरीजों के 100 प्रतिशत ऑनलाइन पर्चे

पंजीकरण कक्ष में अभिलेखों के निरीक्षण के दौरान टीम ने पाया कि चिकित्सालय में शत-प्रतिशत मरीजों के पर्चे आभा ऐप के माध्यम से ऑनलाइन बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा छह चिकित्सक ऑनलाइन ओपीडी के माध्यम से मरीजों को परामर्श दे रहे हैं।

पैथोलॉजी विभाग में भी जांचों का पंजीकरण ऑनलाइन किया जा रहा है। इससे मरीजों को बेहतर और सुगम स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिल रही है।

स्टोर एवं औषधि केंद्र के निरीक्षण में भी व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं। टीम ने दवाओं के उचित रखरखाव और व्यवस्थित भंडारण के लिए स्टोर प्रभारी की सराहना की।

Kayakalp Award: एनक्यूएएस स्टेट असेसमेंट की भी चल रही तैयारी

मूल्यांकन टीम ने कहा कि कायाकल्प अवार्ड योजना का मुख्य उद्देश्य अस्पतालों में मरीजों को स्वच्छ, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। जिला चिकित्सालय में मरीजों की अधिक संख्या के बावजूद साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था बनाए रखने और निर्धारित मानकों के अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रयास सराहनीय हैं।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बीसी सक्सेना ने मूल्यांकन टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चिकित्सालय के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी मरीजों के हित में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। भविष्य में भी इसी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि जिला चिकित्सालय में शीघ्र ही एनक्यूएएस (NQAS) का स्टेट असेसमेंट भी प्रस्तावित है, जिसकी तैयारियां लगातार की जा रही हैं।

इस दौरान डॉ. प्रद्योत सिंह, विक्टोरिया, ललित मोहन, हरीश चंद्र, रेखा, कविता, अनुभव भारद्वाज, संजय, पवन सहित चिकित्सालय के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.