Jio ₹15 5G plan: Jio का धमाका! सिर्फ 15 रुपये में 24 घंटे अनलिमिटेड 5G डेटा, 4K वीडियो और गेमिंग का मिलेगा मजा

Jio ₹15 5G plan: रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों के लिए नया 15 रुपये वाला अनलिमिटेड 5G डेटा पैक लॉन्च किया है। इस पैक की वैधता 24 घंटे रखी गई है। यानी ग्राहक महज 15 रुपये खर्च करके पूरे दिन हाई-स्पीड 5G इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकेंगे। यह पैक खासतौर पर उन यूजर्स के लिए उपयोगी है, जिन्हें कम समय में ज्यादा इंटरनेट डेटा की जरूरत पड़ती है।

जियो के इस नए पैक के जरिए ग्राहक 4K क्वालिटी में फिल्में और वीडियो स्ट्रीम कर सकेंगे। इसके अलावा लाइव स्पोर्ट्स देखने, ऑनलाइन गेमिंग करने, बड़ी फाइलें डाउनलोड करने और सॉफ्टवेयर अपडेट करने जैसी सुविधाओं का लाभ भी उठा सकेंगे।

Reliance Retail Online Business: ऑनलाइन कारोबार पर रिलायंस रिटेल का बड़ा दांव, एनालिस्टों ने भी दिखाई हरी झंडी

Jio ₹15 5G plan: 15 रुपये में 24 घंटे अनलिमिटेड 5G डेटा

जियो का नया डेटा पैक उन ग्राहकों के लिए पेश किया गया है, जिन्हें एक दिन के लिए बिना डेटा लिमिट की चिंता किए इंटरनेट इस्तेमाल करना है। कंपनी के मुताबिक, इस पैक में 24 घंटे तक अनलिमिटेड हाई-स्पीड 5G डेटा मिलेगा। इससे यूजर्स को भारी डेटा खपत वाले ऑनलाइन काम करने में सुविधा होगी।

Jio ₹15 5G plan: लैपटॉप और टैबलेट पर भी चला सकेंगे इंटरनेट

इस पैक की एक खास सुविधा मोबाइल हॉटस्पॉट के रूप में भी इंटरनेट इस्तेमाल करने की है। ग्राहक अपने 5G स्मार्टफोन को वाई-फाई हॉटस्पॉट बनाकर लैपटॉप और टैबलेट को इंटरनेट से कनेक्ट कर सकेंगे।

इससे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, रिमोट वर्क, ऑनलाइन मीटिंग और क्लाउड पर फाइल अपलोड करने जैसे काम आसानी से किए जा सकेंगे।

Jio ₹15 5G plan: MyJio ऐप और वेबसाइट पर मिलेगा रिचार्ज

रिलायंस जियो का 15 रुपये वाला यह डेटा पैक देशभर के टेलीकॉम सर्किलों में उपलब्ध कराया गया है। ग्राहक इसे MyJio ऐप, Jio.com, नजदीकी रिटेल स्टोर और अन्य थर्ड-पार्टी रिचार्ज प्लेटफॉर्म के माध्यम से एक्टिवेट कर सकते हैं।

कम कीमत और 24 घंटे की वैधता वाला यह पैक उन ग्राहकों के लिए एक विकल्प है, जिन्हें किसी खास दिन ज्यादा इंटरनेट इस्तेमाल करना होता है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.