Doda Post Seized: रेल में राजस्थान के चित्तौड़गढ़ से लाई जा रही नशे की खेप सहित दो नशा तस्कर बडागुढा रेलवे स्टेशन के बाहर से गिरफ्तार, 10 किलो 30 ग्राम डोडा पोस्त बरामद

Doda Post Seized In Sirsa (एम पी भार्गव ): हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एचएसएनसीबी) की फतेहाबाद यूनिट ने कार्यवाही करते हुए बडागुढा रेलवे स्टेशन के बाहर दो नशा तस्करों को नशीला पदार्थ डोडा पोस्त सहित गिरफ्तार किया है।

Doda Post Seized: गिरफ्तार आरोपी

  •  जगरूप सिंह उर्फ जुपा पुत्र आला सिंह, निवासी झोरड़रोही, थाना रोड़ी, जिला सिरसा
  •  जसबीर सिंह पुत्र गोरा सिंह, निवासी झोरड़रोही, थाना रोड़ी, जिला सिरसा

Safe Childhood Empowered: ऐलनाबाद के खारी सुरेरा स्कूल में ‘सुरक्षित बचपन, सशक्त भारत’ कार्यशाला, सीजेएम संतोष बागोतिया ने बच्चों को किया जागरूक

Doda Post Seized: कैसे हुई कार्रवाई

यूनिट इंचार्ज एसआई तरसेम सिंह ने कहा की उनकी टीम थाना बडागुढा के एरिया में नशा-रोधी गश्त पर थी, तभी एक मुखबिर ने सूचना दी कि गांव झोरड़रोही ( ऐलनाबाद ) निवासी जगरूप सिंह पुत्र आला सिंह और जसबीर सिंह पुत्र गोरा सिंह डोडा पोस्त तस्करी का अवैध धंधा करते हैं। सूचना मिली कि दोनों चित्तौड़गढ़ से भारी मात्रा में डोडा पोस्त लेकर आए हैं और रेलवे स्टेशन बडागुढा के बाहर मेन गेट के पास साधन के इंतजार में खड़े हैं।

सूचना को विश्वसनीय मानते हुए टीम रेलवे स्टेशन के सामने गांव की ओर जाने वाले रास्ते पर पहुंची। रेलवे कर्मचारी क्वार्टर के गेट के पास दो व्यक्ति तीन बैगों के साथ खड़े दिखे, जो पुलिस की सरकारी गाड़ी को देखकर एक बैग और दो बैग उठाकर गांव बडागुढा की ओर चलने लगे। टीम ने साथी कर्मचारियों की मदद से दोनों को तुरंत काबू कर लिया गया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम जगरूप सिंह उर्फ जुपा पुत्र आला सिंह तथा जसबीर सिंह पुत्र गोरा सिंह, दोनों निवासी झोरड़रोही, थाना रोड़ी, जिला सिरसा बताए।

Doda Post Seized: तलाशी और बरामदगी

राजपत्रित अधिकारी श्री सतीश कुमार, नायब तहसीलदार, सब डिवीजन कालांवाली मौके पर पहुंचे। जिनके निर्देश पर दोनों की आरोपी और उनके बैगों की तलाशी ली गई। जिसमें एक बैग से 2 किलो 170 ग्राम, दूसरे से 4 किलो 450 ग्राम और तीसरे बैग से 3 किलो 410 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। इस प्रकार कुल बरामदगी 10 किलो 30 ग्राम डोडा पोस्त रही, जो इंटरमीडिएट क्वांटिटी की श्रेणी में आती है।

Doda Post Seized: मामला दर्ज, आगे की जांच

इस संबंध में थाना बडागुढा, जिला सिरसा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में पुलिस अब दोनों आरोपियों से डोडा पोस्त की आपूर्ति के स्रोत, राजस्थान से जुड़े सप्लाई नेटवर्क तथा हरियाणा में इसके खरीदारों के बारे में गहनता से पूछताछ कर रही है।

Doda Post Seized: पुलिस अपील

एसआई तरसेम सिंह ने आमजन से अपील की है कि नशीले पदार्थों की बिक्री, तस्करी या अवैध कारोबार से जुड़ी किसी भी जानकारी को तुरंत 9050891508 या 1933 पर दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.