Prakash Purab 2026: श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व पर जगमगाया स्वर्ण मंदिर, डिजिटल आतिशबाजी ने मोहा मन

​दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने टेका माथा, गुरु महाराज की कृपा और सेवा का व्यक्त किया आभार

Sri Guru Ram Das Ji Prakash Purab 2026: ​सच्चे पाਤशाह श्री गुरु रामदास जी के पावन प्रकाश पर्व के अवसर पर अमृतसर स्थित श्री हरिमंदिर साहिब (गोल्डन टेंपल) में एक बेहद भव्य, अलौकिक और ऐतिहासिक नजारा देखने को मिला। इस पावन पर्व पर देश और दुनिया भर से पहुंची संगतों ने गुरु महाराज के चरणों में हाजिरी लगाकर अपनी श्रद्धासुमन अर्पित किए। प्रकाश पर्व के इस खास मौके पर पूरा परिसर रोशनी और दीपमाला से जगमगा उठा।

Prakash Purab 2026: भव्य दीपमाला और डिजिटल आतिशबाजी 

​इस बार के प्रकाश पर्व पर की गई सजावट और डिजिटल आतिशबाजी इतनी अनूठी और भव्य थी कि वहां मौजूद हर श्रद्धालु देखता ही रह गया। इंदौर और लुधियाना जैसे दूर-दराज के शहरों से आए श्रद्धालुओं (जैसे जसदीप सिंह) ने बताया कि उन्होंने अपने जीवन में पहली बार इतनी शानदार और आधुनिक डिजिटल आतिशबाजी व दीपमाला का यह अलौकिक दृश्य देखा है। श्रद्धालुओं का कहना था कि यह भव्य आयोजन पिछले डेढ़ महीने की कड़ी प्लानिंग और कांसेप्ट के बाद संभव हो पाया है।

Karwa Chauth 2026: आज करवा चौथ पर कब निकलेगा चांद? जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, व्रत विधि और कथा

Prakash Purab 2026: लाखों श्रद्धालुओं ने किया अरदास

​लाखों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने सरोवर के चारों ओर परिक्रमा कर अरदास की और गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान सभी की जुबान पर यही था कि यह सब गुरु साहिब की अपनी प्रेरणा और कृपा से ही हो रहा है।

guru-ramdas-ji-prakash-purab-golden-temple

भारी भीड़ और अपार उत्साह के बावजूद, संगत ने पूरी श्रद्धा, अनुशासन और आपसी सहयोग के साथ इस पावन पर्व को मनाया, जिससे हर तरफ भक्तिमय और शांतिपूर्ण माहौल बना रहा।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.