Accredited Journalists: AB-PMJAY के अंतर्गत मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा हेतु पोर्टल को Go-Live करने की सहमति

यूपी के मान्यता प्राप्त पत्रकारों को मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा, आयुष्मान पोर्टल को लाइव करने की सहमति

Accredited Journalists Ayushman Card: उत्तर प्रदेश में मान्यता प्राप्त पत्रकारों और उनके आश्रितों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में पहल की गई है। आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) के तहत इस सुविधा के लिए विकसित नए पोर्टल को लाइव करने की सहमति दी गई है। सूचना निदेशक विशाल सिंह की अध्यक्षता में सूचना निदेशालय के सभागार में पोर्टल के संचालन को लेकर प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान स्टेट हेल्थ एजेंसी, आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अधिकारियों ने पोर्टल की कार्यप्रणाली का प्रस्तुतिकरण किया। इसमें मान्यता प्राप्त पत्रकारों के आयुष्मान कार्ड जारी करने, आवेदन, सत्यापन और कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया का लाइव डेमो दिया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यालय और प्रदेश के सभी जिला सूचना कार्यालयों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।

Top 5 News Stories from Rampur: खेत बचाओ अभियान, मौसम अलर्ट, गुमशुदा बालक बरामद और रक्तदान शिविर

Accredited Journalists: एक सप्ताह में पत्रकारों का विवरण पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश

सूचना निदेशक विशाल सिंह ने कहा कि पोर्टल को सरल और सुगम बनाया गया है, ताकि अधिक से अधिक मान्यता प्राप्त पत्रकारों और उनके आश्रितों को इसका लाभ मिल सके।

up-accredited-journalists-ayushman-card

उन्होंने प्रदेश के सभी जनपदीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन मान्यता प्राप्त पत्रकारों और उनके परिजनों के आयुष्मान कार्ड अभी तक नहीं बने हैं, उनकी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर एक सप्ताह के भीतर उनका विवरण पोर्टल पर अपलोड किया जाए। साथ ही, इसकी जानकारी मुख्यालय को भी दी जाए, ताकि आगे की कार्रवाई समयबद्ध तरीके से पूरी की जा सके।

सूचना निदेशक ने इस काम में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने और निर्धारित समयसीमा के भीतर प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए।

Accredited Journalists: प्रशिक्षण में कई अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में वरिष्ठ वित्त एवं लेखाधिकारी संजय कुमार सिंह, सहायक निदेशक सतीश चन्द्र भारती, डॉ. जितेन्द्र प्रताप सिंह और अमित कुमार यादव सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

पोर्टल के संचालन और विवरण अपलोड करने की प्रक्रिया को लेकर दिए गए निर्देशों से मान्यता प्राप्त पत्रकारों और उनके आश्रितों के आयुष्मान कार्ड जारी करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

UP Ranji Team Captain: आर्यन जुयाल को यूपी रणजी टीम का कप्तान चुने जाने पर मिल रही बधाइयां

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.