Sahitya Ratna Samman: कौमुदी महोत्सव में कमल नयन श्रीवास्तव को मिला साहित्य रत्न सम्मान
विधायक रत्नेश कुशवाहा ने कमल नयन श्रीवास्तव को प्रदान किया साहित्य रत्न सम्मान
Sahitya Ratna Samman Patna: बिहार की राजधानी पटना में आयोजित कौमुदी महोत्सव में साहित्यकार कमल नयन श्रीवास्तव को साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘साहित्य रत्न सम्मान’ से सम्मानित किया गया। बिहार सरकार के कला, संस्कृति एवं युवा विभाग और पटना जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव में पाटलिपुत्र परिषद् की ओर से उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।
Sahitya Ratna Samman: साहित्य के क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मानित
कार्यक्रम में पटना साहिब के विधायक एवं सत्तारूढ़ दल के सचेतक रत्नेश कुशवाहा ने कमल नयन श्रीवास्तव को सम्मानित किया। इस दौरान साहित्य के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की गई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
GKC Meeting: जीकेसी बिहार प्रदेश कार्यकारिणी की आगामी बैठक की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित
सम्मान प्राप्त करने पर कमल नयन श्रीवास्तव ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पाटलिपुत्र परिषद् और आयोजन से जुड़े सभी लोगों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि साहित्य समाज का दर्पण है, जो सामाजिक, सांस्कृतिक और मानवीय मूल्यों को संरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
Sahitya Ratna Samman: ‘साहित्य रत्न सम्मान’ गौरव के साथ-साथ प्रेरणा का विषय
उन्होंने कहा कि साहित्य समाज को सही दिशा देने के साथ-साथ देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम भी है। ‘साहित्य रत्न सम्मान’ उनके लिए गौरव के साथ-साथ प्रेरणा का विषय है।
कमल नयन श्रीवास्तव ने कहा कि इस तरह के सम्मान साहित्यकारों को अपने दायित्वों के प्रति और अधिक समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने साहित्य और संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर प्रयास किए जाने की आवश्यकता पर भी बल दिया।
