Traffic Police Bus Checking: रामपुर में ‘मीट एंड ग्रीट’ अभियान के तहत बसों की सघन चेकिंग, ड्रिंक एंड ड्राइव पर नजर
Rampur Traffic Police Bus Checking: यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए रामपुर यातायात पुलिस ने ‘मीट एंड ग्रीट’ अभियान के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बसों की सघन चेकिंग की। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए गए अभियान के दौरान बसों के दस्तावेज, निर्धारित क्षमता, यातायात नियमों के पालन और ड्रिंक एंड ड्राइव की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई।
Traffic Police: बसों के परमिट, फिटनेस और बीमा की जांच
अपर पुलिस महानिदेशक, यातायात एवं सड़क सुरक्षा, उत्तर प्रदेश के आदेश के क्रम में चलाए गए अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने बसों के परमिट, फिटनेस प्रमाणपत्र, बीमा, प्रदूषण प्रमाणपत्र और चालक-परिचालक के आवश्यक दस्तावेजों की जांच की। इसके साथ ही निर्धारित क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाने और अन्य यातायात मानकों के उल्लंघन पर भी ध्यान दिया गया।
पुलिस ने बस चालकों और परिचालकों को यातायात नियमों का पालन करने तथा यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
Traffic Police: ओवरस्पीडिंग और मोबाइल फोन के इस्तेमाल से बचने की सलाह
अभियान के दौरान बस चालकों को निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, ओवरलोडिंग से बचने और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करने के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सुरक्षित यात्रा के लिए यातायात नियमों का पालन जरूरी है।

Traffic Police: महिला यात्रियों को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी
यात्रियों, विशेषकर महिला यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। पुलिस ने महिला हेल्पलाइन 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 और आपातकालीन सेवा 112 के बारे में बताया। किसी भी आपात स्थिति में इन नंबरों के माध्यम से सहायता लेने के लिए जागरूक किया गया।
Traffic Police: बसों में फर्स्ट-एड किट की उपलब्धता भी जांची
यात्रियों के स्वास्थ्य और आकस्मिक सहायता को ध्यान में रखते हुए बसों में फर्स्ट-एड किट की उपलब्धता और उसकी स्थिति की जानकारी भी ली गई। बस संचालकों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक बस में प्राथमिक उपचार किट उपलब्ध हो और वह उपयोग योग्य स्थिति में रखी जाए।
अंत में यातायात पुलिस रामपुर ने यात्रियों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें। यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा या आपात स्थिति होने पर संबंधित हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग कर सहायता प्राप्त करें।
UP Ranji Team Captain: आर्यन जुयाल को यूपी रणजी टीम का कप्तान चुने जाने पर मिल रही बधाइयां
