Jio IPO: 4 घंटे में 1.66 गुना सब्सक्राइब हुआ जियो IPO, 20 लाख के करीब पहुंचे आवेदन
रिलायंस के कर्मचारियों का कोटा 100% भरा, शेयरहोल्डर कोटा भी 89% सब्सक्राइब
Jio IPO Subscription: देश के सबसे बड़े IPO में शामिल जियो प्लेटफॉर्म्स के सार्वजनिक निर्गम को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। बुधवार को IPO खुलने के शुरुआती चार घंटों में ही ₹30,213 करोड़ का यह इश्यू 1.66 गुना सब्सक्राइब हो गया। दोपहर 1 बजे तक इसमें करीब 20 लाख आवेदन आ चुके थे। बड़े संस्थागत निवेशकों के साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज के कर्मचारियों और पात्र शेयरहोल्डर्स ने भी इसमें दिलचस्पी दिखाई।
Jio IPO: QIB निवेशकों की ओर से सबसे ज्यादा मांग
जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO में सबसे अधिक मांग क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) कैटेगरी में देखने को मिली। बुधवार दोपहर 1 बजे तक यह कैटेगरी 4.86 गुना सब्सक्राइब हो चुकी थी। वहीं, रिटेल निवेशकों की कैटेगरी में 49 फीसदी सब्सक्रिप्शन दर्ज किया गया।
Jio IPO: 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब, देश के सबसे बड़े जियो IPO की धमाकेदार ओपनिंग
कर्मचारियों के लिए आरक्षित कोटा भी पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया था, जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरहोल्डर्स के लिए निर्धारित कोटे में 89 फीसदी सब्सक्रिप्शन दर्ज किया गया। निवेशकों के पास IPO में आवेदन करने के लिए 23 अक्टूबर तक का समय है।
Jio IPO: शेयरहोल्डर्स और कर्मचारियों के लिए खास कोटा
इस IPO में रिलायंस इंडस्ट्रीज के पात्र शेयरहोल्डर्स के लिए ₹2,500 करोड़ तक के शेयर आरक्षित रखे गए हैं। वहीं, कर्मचारियों के लिए ₹500 करोड़ तक का कोटा निर्धारित किया गया है।
पात्र रिलायंस शेयरहोल्डर्स रिटेल और शेयरहोल्डर, दोनों कैटेगरी में आवेदन कर सकते हैं। इससे उन्हें शेयर आवंटन के लिए एक अतिरिक्त अवसर मिल सकता है। हालांकि, आवंटन की गारंटी नहीं होती और यह संबंधित श्रेणियों में उपलब्ध शेयरों तथा आवेदनों पर निर्भर करता है।
Jio IPO: 100 मिनट में ही पूरा हुआ सब्सक्रिप्शन
जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO को लेकर निवेशकों का उत्साह शुरुआती कारोबार में ही दिखाई देने लगा था। बुधवार सुबह इश्यू खुलने के करीब 100 मिनट के भीतर ही कुल सब्सक्रिप्शन 100 फीसदी के पार पहुंच गया था।
इससे पहले एंकर निवेशकों के लिए आरक्षित लगभग ₹8,110 करोड़ के शेयरों के मुकाबले ₹2.5 लाख करोड़ से अधिक की बोलियां मिलने की जानकारी भी सामने आई थी। शुरुआती आंकड़े IPO के प्रति संस्थागत निवेशकों की मजबूत दिलचस्पी को दर्शाते हैं। हालांकि, अंतिम सब्सक्रिप्शन और शेयर आवंटन की स्थिति इश्यू बंद होने के बाद स्पष्ट होगी।
UP Ranji Team Captain: आर्यन जुयाल को यूपी रणजी टीम का कप्तान चुने जाने पर मिल रही बधाइयां
