रावण दहन देखने उमड़ा जनसैलाब, मेले में रही भीड़

• राम-रावण युद्ध के मंचन के बाद धू-धू कर जला रावण

  • रिपोर्ट: वीरेंद्र कुमार

विंढमगंज(सोनभद्र)। विजयादशमी के अवसर पर भारती इंटरमीडिएट कॉलेज के खेल मैदान में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन और रावण दहन देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। राम-जानकी मंदिर, मां काली मंदिर सलैयाडीह, शिव मंदिर कोन मोड़, मुड़ीसेमर और हरनाकछार सहित विभिन्न स्थानों से गाजे-बाजे के साथ प्रतिमाएं निकाली गईं। जुलूस बाजार भ्रमण करते हुए खेल मैदान पहुंचा, जहां रामलीला कलाकारों ने राम-रावण युद्ध का मंचन किया। श्रीराम के बाण चलाते ही रावण का विशाल पुतला धू-धू कर जल उठा। आतिशबाजी ने दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर राम-जानकी मंदिर के बाबा श्री श्री 108 वेद मोहनदास ने मां काली दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष रविशंकर जायसवाल और मुड़ीसेमर शिव मंदिर दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष उपेंद्र पासवान सहित सदस्यों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। विंढमगंज थाना अध्यक्ष रविकांत मिश्रा और सुनील राय सहित पुलिसकर्मियों को भी सम्मानित किया गया।

• आयोजन को सफल बनाने में विभिन्न समितियों की रही अहम भूमिका

कार्यक्रम के आयोजन में राम-जानकी मंदिर समिति के अध्यक्ष संजय गुप्ता, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश रावत, मां काली मंदिर समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों, शिव मंदिर कोन मोड़ समिति के अध्यक्ष अरविंद जायसवाल तथा मुड़ीसेमर समिति के अध्यक्ष उपेंद्र पासवान सहित अन्य सदस्यों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.