Dussehra Security: सिरसा में दशहरे पर 800 पुलिसकर्मी तैनात, रावण दहन स्थलों पर ड्रोन से निगरानी

शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध जुआ खेलने तथा शराब बेचने वालों के खिलाफ भी की जाएगी कार्रवाई : एसपी दीपक सहारण

Sirsa Dussehra Security (एम पी भार्गव): दशहरा पर्व पर रावण दहन और धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान किसी तरह की गड़बड़ी न हो, इसके लिए सिरसा पुलिस ने सुरक्षा का पूरा खाका तैयार कर लिया है। शहर में मेले, रावण दहन, दुर्गा पूजा और अन्य धार्मिक आयोजनों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए करीब 800 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। एसपी दीपक सहारण ने सभी थाना एवं पुलिस चौकी प्रभारी को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा है कि अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में उचित सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के जिम्मेवार होंगे । त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। पुलिस अधिकारी खुद मैदान में उतरकर व्यवस्था पर नजर रखेंगे, ताकि लोग बेफिक्र होकर त्योहार मना सकें।

Dussehra Security: बाजारों में जाम से निपटने के लिए ट्रैफिक प्लान

त्योहार के चलते बाजारों और मुख्य चौराहों पर भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए यातायात पुलिस ने विशेष प्लान बनाया है। प्रमुख चौराहों पर बैरिकेडिंग की जाएगी और जरूरत के अनुसार भारी व बड़े वाहनों के रूट बदले जाएंगे। पुलिस का प्रयास रहेगा कि बाजारों में खरीदारी करने आने वाले लोगों को जाम की परेशानी न झेलनी पड़े और आवागमन सुचारू बना रहे। किसी भी प्रकार की विषम परिस्थितियों से निपटने के लिए पुलिस पीसीआर, राइडर्स एवं ईआरवी पर तैनात जवान लगातार गश्त पर रहेंगे।

Youth Parliament Competition: नटार के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में युवा संसद प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने पेश किए विधेयक

Dussehra Security: सादी वर्दी में भी तैनात रहेंगे पुलिसकर्मी

रावण दहन स्थलों, बाजारों और संवेदनशील जगहों पर ड्रोन व सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी। वहीं, असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें और अफवाह फैलाने वालों पर भी पुलिस की नजर रहेगी।

Dussehra Security: अवैध धंधे करने वालों पर होगी कार्रवाई

एसपी ने स्पष्ट किया कि शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध जुआ खेलने तथा शराब बेचने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि दशहरा आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाएं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें और सोशल मीडिया पर बिना पुष्टि के किसी खबर या अफवाह को आगे न बढ़ाएं।

UP Ranji Team Captain: आर्यन जुयाल को यूपी रणजी टीम का कप्तान चुने जाने पर मिल रही बधाइयां

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.