नवरात्र में पूजा पंडालों की अग्नि सुरक्षा पर विशेष निगरानी
अग्निशमन टीम ने आयोजकों को उपकरणों के संचालन का दिया प्रशिक्षण
Sonbhadra News: नवरात्र के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद के विभिन्न स्थानों पर स्थापित पूजा पंडालों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अग्निशमन अधिकारी एवं कर्मचारियों ने पंडालों में अग्नि सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अग्निशमन उपकरणों के सही उपयोग एवं संचालन के संबंध में आयोजकों को प्रशिक्षण दिया।
Sonbhadra News: अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन का निर्देश
निरीक्षण के दौरान पूजा पंडाल आयोजकों को अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन करने, अग्निशमन उपकरणों को क्रियाशील स्थिति में रखने तथा आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने के निर्देश दिए गए। सोनभद्र पुलिस एवं अग्निशमन विभाग की ओर से आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने और संभावित अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।

[…] […]