स्काउट गाइड शिविर में मार्च पास्ट, गुड टर्न,पिरामिड की मीनारों के निर्माण की दी जानकारी

सिकंदराबाद – नगर के जे एस पी जी कॉलेज में बीएड विभाग द्वारा आयोजित पांच दिवसीय स्काउट गाइड शिविर के दूसरे दिन स्काउट गाइड के स्टेट ट्रेनिंग कमिश्नर सुरेंद्र आर्य ने छात्र छात्राओं को सर्वधर्म प्रार्थना, मार्च पास्ट, गुड टर्न,पिरामिड की मीनारों के निर्माण आदि की जानकारी दी। इस अवसर पर प्राचार्या डॉ स्वप्ना उप्रेती ने ध्वजारोहण किया।

बी एड विभाग की शिक्षिका गीता शेखावत, अलका चौधरी एवं वरुण त्यागी ने सभी टोलियों के द्वारा किए गए कार्यों का अवलोकन भी किया गया। इस अवसर पर सभी छात्र छात्राओं को प्रतिदिन एक सेवा कार्य करने का संदेश भी दिया। इस अवसर विकास कुमार, अंजलि सिंह, दीपक शर्मा, सचिन कुमार, राहुल तोमर समेत समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.