Jandiala Guru Toll Plaza: जंडियाला गुरु टोल प्लाजा पर ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन नकाबपोश युवकों की पहचान का दावा
Jandiala Guru Toll Plaza Firing: पंजाब के जंडियाला गुरु स्थित टोल प्लाजा पर गुरुवार तड़के फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह करीब 3:30 बजे तीन नकाबपोश युवक टोल प्लाजा पर पहुंचे और वहां बने शीशे वाले कैबिन को निशाना बनाकर कई राउंड गोलियां चलाईं। घटना के दौरान आरोपियों ने हवा में भी फायरिंग की। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने या जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।
Jandiala Guru Toll Plaza: टोल प्लाजा के कैबिन पर चलाईं गोलियां
जंडियाला गुरु के डीएसपी बलजीत सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि तीनों हमलावरों ने अपने चेहरे ढके हुए थे। उन्होंने टोल प्लाजा के शीशे वाले कैबिन पर गोलियां चलाईं और हवा में भी फायरिंग की। वारदात के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।
Airport Fake Tickets: अमृतसर एयरपोर्ट पर फर्जी टिकटों का मामला, शारजाह जाने वाले 16 लोग हिरासत में
Jandiala Guru Toll Plaza: आपसी रंजिश या ठेके के लेन-देन का विवाद होने की आशंका
पुलिस की शुरुआती जांच में फायरिंग के पीछे आपसी रंजिश या टोल प्लाजा के ठेके से जुड़े लेन-देन का विवाद होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, वारदात के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

Jandiala Guru Toll Plaza: सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। फुटेज में संदिग्धों की गतिविधियां और टोल प्लाजा के आसपास उनके एक-दो चक्कर लगाने की बात सामने आई है। आरोपियों की पहचान किए जाने का दावा करते हुए पुलिस ने तकनीकी टीमों को भी जांच में लगाया है।
डीएसपी बलजीत सिंह के मुताबिक, मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई के प्रयास जारी हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
UP Ranji Team Captain: आर्यन जुयाल को यूपी रणजी टीम का कप्तान चुने जाने पर मिल रही बधाइयां
