Rampur RSETI Trainees: आरसेटी के युवाओं ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों की हेयर कटिंग कर बांटी खुशियां
हुनर के साथ सेवाभाव का संदेश, प्रशिक्षणार्थियों ने बुजुर्गों को दिया साफ-सुथरा लुक
RSETI Trainees Provide Haircuts: हुनर का सही उपयोग दूसरों के चेहरे पर मुस्कान लाने में भी है। इसी भावना के साथ बैंक ऑफ बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) के मेंस पार्लर एवं सैलून उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रशिक्षणार्थियों ने वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों की हेयर कटिंग की। युवाओं की इस पहल से बुजुर्गों के चेहरे पर खुशी नजर आई। प्रशिक्षणार्थियों ने अपने हुनर का उपयोग करते हुए बुजुर्गों के बाल काटे और उन्हें साफ-सुथरा व व्यवस्थित लुक दिया।
Rampur RSETI Trainees: बुजुर्गों की सेवा करना सराहनीय पहल
सरफराज हुसैन ने इस दौरान युवाओं ने बुजुर्गों से आत्मीयता से बातचीत भी की। इस पहल के माध्यम से उन्होंने बुजुर्गों के प्रति सम्मान, सेवाभाव और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया।आरसेटी के फैकल्टी सरफराज हुसैन ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार के लिए तैयार करने के साथ उनमें सामाजिक जिम्मेदारी और मानवीय मूल्यों का विकास करना भी है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षणार्थियों द्वारा अपने हुनर से बुजुर्गों की सेवा करना सराहनीय पहल है। इससे युवाओं को अपने कौशल का व्यावहारिक अनुभव भी मिलता है।
Rampur RSETI Trainees: कौशल समाज सेवा और जीवन में खुशियां लाने का माध्यम

सरफराज हुसैन ने वृद्धाश्रम के कर्मचारियों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए बुजुर्गों की देखभाल और उनके प्रति अपनत्व के भाव की सराहना की। आरसेटी के माध्यम से ग्रामीण युवाओं को विभिन्न व्यवसायों में निःशुल्क प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनने और स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रेरित किया जाता है। इस गतिविधि ने संदेश दिया कि कौशल केवल रोजगार का साधन नहीं, बल्कि समाज सेवा और दूसरों के जीवन में खुशियां लाने का माध्यम भी है।
