Civil Defence Training:आपदा में राहत से लेकर जनसुरक्षा तक, नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों को मिला प्रशिक्षण
कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में स्वयंसेवकों को बताए गए दायित्व
Rampur Civil Defence Volunteer Training: आपदा हो या कोई आपात स्थिति, ऐसे समय में नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों की भूमिका बेहद अहम होती है। इसी को लेकर रामपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित नागरिक सुरक्षा कार्यालय में सम्मानित स्वयंसेवकों की बैठक और एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों को उनकी जिम्मेदारियों, कार्यप्रणाली और आपात परिस्थितियों में राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी दी गई।
Civil Defence Training: उद्देश्यों और दायित्वों की विस्तृत जानकारी
जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के निर्देशन मे उपनियंत्रक नागरिक सुरक्षा सुनील कुमार सिंह ने स्वयंसेवकों को नागरिक सुरक्षा के उद्देश्यों और दायित्वों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने आपदा प्रबंधन, आपातकालीन परिस्थितियों में राहत एवं बचाव कार्य तथा जनसुरक्षा से जुड़े कार्यों में प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य करने के निर्देश दिए।
Dr. Ranjan Kumar : भारतीय शास्त्रीय संगीत और वैश्विक सांस्कृतिक कूटनीति के बीच एक सशक्त सेतु
Civil Defence Training: स्वयंसेवकों की कार्यक्षमता मजबूत करना उद्देश्य
प्रशिक्षण के दौरान स्वयंसेवकों को सेवा भावना, अनुशासन और तत्परता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया। उन्हें बताया गया कि संकट की घड़ी में समय पर सहायता, आपसी समन्वय और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने से राहत एवं बचाव कार्यों को प्रभावी बनाया जा सकता है। कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों की कार्यक्षमता मजबूत करना, उनके दायित्वों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और आपातकालीन परिस्थितियों में प्रभावी ढंग से कार्य करने के लिए तैयार करना रहा।
UP Ranji Team Captain: आर्यन जुयाल को यूपी रणजी टीम का कप्तान चुने जाने पर मिल रही बधाइयां
