Ayushman Card Scheme: रामपुर की बड़ी उपलब्धि, आयुष्मान कार्ड बनाने में यूपी में प्राप्त किया प्रथम स्थान

उपमुख्यमंत्री ने रामपुर को किया सम्मानित, जनता दर्शन में कैंसर पीड़ितों और दिव्यांगों को बांटे आयुष्मान कार्ड

Ayushman Card Scheme 2026: प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बनाने में जनपद रामपुर ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। विगत एक वर्ष में जनपद में सर्वाधिक 1 लाख 79 हजार आयुष्मान कार्ड बनाए गए। इस उपलब्धि पर 7 अक्टूबर, 2026 को लखनऊ के गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने जनपद रामपुर को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के प्रभावी मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशों, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपा सिंह के कुशल नेतृत्व तथा योजना के नोडल अधिकारी डॉ.अजीज हसन अंसारी के प्रयासों से जनपद ने यह उपलब्धि हासिल की। अभियान में स्वास्थ्य विभाग के साथ पूर्ति, पंचायती राज एवं आईसीडीएस विभाग की टीमों ने भी बेहतर समन्वय के साथ कार्य किया।

जिलाधिकारी ने इस उपलब्धि को पूरे जनपद के लिए गौरव का विषय बताते हुए कहा कि यह सम्मान स्वास्थ्य विभाग के साथ विभिन्न विभागों के आपसी समन्वय तथा अभियान में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मेहनत और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने अभियान में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से योगदान देने वाले जनपद और ब्लॉक स्तर के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों तथा सहयोगी विभागों को बधाई दी।

ये भी पढ़े- Bhupinder Singh Hooda: हरियाणा में कब आएंगे कांग्रेस के अच्छे दिन? हुड्डा ने सैनी सरकार पर उठाए सवाल

 rampur-ayushman-card-first-in-up-1-79-lakh-cards
जिलाधिकारी रामपुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी रामपुर

Ayushman Card Scheme 2026: जनता दर्शन में जरूरतमंदों को मिले आयुष्मान कार्ड, गंभीर बीमारियों के उपचार में मिलेगी राहत

इसी मे जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने जनता दर्शन के दौरान जरूरतमंद लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए। इनमें तहसील टांडा के ग्राम पोयली नायक निवासी कैंसर पीड़ित केविन्दर सिंह, तहसील मिलक के राजकुमार माहेश्वरी शामिल रहे। राजकुमार माहेश्वरी के पैर की सर्जरी भी होनी है। इसके अतिरिक्त स्वार तहसील क्षेत्र के हेमराज और प्रेमशंकर जो 100 प्रतिशत दिव्यांग हैं को भी आयुष्मान कार्ड प्रदान किए गए। आयुष्मान कार्ड मिलने से पात्र लाभार्थियों को गंभीर बीमारियों के उपचार में आर्थिक सहारा मिलेगा। योजना के अंतर्गत पात्र परिवारों को निर्धारित नियमों के अनुसार सूचीबद्ध अस्पतालों में प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये तक के कैशलेस उपचार की सुविधा उपलब्ध है। इससे जरूरतमंद परिवारों को इलाज पर होने वाले खर्च का बोझ कम करने में मदद मिलती है।

Ayushman Card Scheme 2026: जनपद में अब तक बने 6,91,928 आयुष्मान कार्ड

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत जनपद रामपुर में अब तक कुल 6,91,928 आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करना और जनता दर्शन के माध्यम से जरूरतमंद लाभार्थियों तक कार्ड पहुंचाना, पात्र लोगों को स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में जनपद के प्रयासों को दर्शाता है। जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग का प्रयास है कि योजना के पात्र लाभार्थियों तक आयुष्मान कार्ड का लाभ पहुंचाया जाए, ताकि आर्थिक स्थिति के कारण किसी भी पात्र व्यक्ति को गंभीर बीमारी के उपचार में कठिनाई का सामना न करना पड़े।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.