Rampur Unclaimed Bodies: रामपुर में 36 लावारिस शवों की अस्थियों का विधि-विधान से विसर्जन

Rampur Unclaimed Bodies: पितृपक्ष की अमावस्या के अवसर पर रामपुर में मानवता और सामाजिक सरोकार की मिसाल देखने को मिली। शमशान भूमि जीर्णोद्धार समिति की ओर से उन लावारिस शवों की अस्थियों का विधि-विधान से विसर्जन किया गया, जिनका अंतिम संस्कार समिति द्वारा कराया गया था और लंबे समय तक उनके परिजनों का कोई पता नहीं चल सका।

समिति के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने पितृपक्ष की अमावस्या से एक दिन पहले अस्थियों को सुरक्षित रूप से वाहन के जरिए ब्रजघाट पहुंचाया। यहां मंत्रोच्चारण, पूजन-अर्चन और धार्मिक अनुष्ठान के बाद सभी अस्थियों को गंगा में प्रवाहित किया गया। समिति के अनुसार, इस दौरान धर्म और जाति से ऊपर उठकर दिवंगत आत्माओं की मोक्ष की कामना की गई।

यह भी पढ़ें- Babina MLA Rajiv Singh Paricha: बबीना विधायक राजीव सिंह परीछा से युवाओं ने पूछे विकास के सवाल, वीडियो वायरल

Rampur Unclaimed Bodies: संस्था लावारिस शवों के अंतिम संस्कार और कर्मकांड की निभा रही जिम्मेदारी 

शमशान भूमि जीर्णोद्धार समिति के अध्यक्ष राजीव कुमार मांगलिक ने बताया कि संस्था लंबे समय से लावारिस शवों के अंतिम संस्कार और उनके धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार कर्मकांड की जिम्मेदारी निभा रही है। समिति का उद्देश्य ऐसे लोगों को भी सम्मानजनक अंतिम विदाई देना है, जिनके अंतिम संस्कार के लिए कोई अपना मौजूद नहीं होता।

राजीव कुमार मांगलिक के मुताबिक, समिति द्वारा शमशान परिसर में अंतिम संस्कार के लिए लकड़ी, उपले और अन्य आवश्यक सामग्री उचित मूल्य पर उपलब्ध कराई जाती है। इसके अलावा असहाय और निर्धन परिवारों के लिए अंतिम संस्कार हेतु निशुल्क लकड़ी भी उपलब्ध कराई जाती है।

Rampur Unclaimed Bodies: 36 लावारिस शवों का कराया गया था अंतिम संस्कार

समिति के अनुसार, इस वर्ष 36 लावारिस शवों का अंतिम संस्कार कराया गया था। अंतिम संस्कार के बाद इन सभी की अस्थियों को सुरक्षित तरीके से सहेजकर रखा गया था। पितृपक्ष के अवसर पर सभी अस्थियों को ब्रजघाट ले जाकर विधि-विधान के साथ विसर्जित किया गया। इस दौरान ब्राह्मणों को भोजन भी कराया गया।

समिति ने बताया कि लावारिस शवों का अंतिम संस्कार कराने के साथ-साथ उनकी अस्थियों का धार्मिक रीति से विसर्जन भी संस्था की नियमित सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों का हिस्सा है।

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष राजीव कुमार मांगलिक, कोषाध्यक्ष वीरेश सिंघल, संजय गुप्ता, राजेंद्र अग्रवाल, श्रेष्ठ जिंदल, उमेश सक्सेना, बाबूराम, राजेंद्र प्रेम सहित अन्य पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.