Rampur में जेसीबी मशीन के किराये को लेकर विवाद, 15 महीने से 90 हजार रुपये मासिक किराया न देने का आरोप

Rampur dispute JCB machine Rent: रामपुर में जेसीबी मशीन को लेकर एक गंभीर शिकायत सामने आई है,बिजनौर निवासी एक व्यक्ति ने रामपुर के पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर जेसीबी मशीन का किराया नहीं देने और मशीन वापस नहीं करने का आरोप लगाया है, शिकायतकर्ता ने आरोपी और उसकी पत्नी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए अपनी जेसीबी मशीन वापस दिलाने की गुहार लगाई है।

Rampur dispute: अपर पुलिस अधीक्षक को दिया शिकायती पत्र

दरअसल बिजनौर जिले के फरीदपुर दरगाह निवासी गोपाल पुत्र जय सिंह ने रामपुर के अपर पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया है, शिकायत में गोपाल ने बताया कि वह जेसीबी मशीन संख्या UP-20 AT-9419 का पंजीकृत स्वामी है, शिकायतकर्ता के मुताबिक उसने अपनी जेसीबी मशीन रामपुर जिले के टांडा थाना क्षेत्र के मुकुटपुर निवासी सुशील यादव पुत्र ऋषिराम को 90 हजार रुपये प्रति माह किराये पर दी थी,आरोप है कि करीब 15 महीने से जेसीबी मशीन का किराया नहीं दिया गया है।

यह भी पढ़ें- Chainpur Police Assault Case: विकास बाबू एडवोकेट की दमदार पैरवी का असर, SHO राजेश बाबू के खिलाफ FIR दर्ज

पीड़ित गोपाल का आरोप है कि सुशील यादव न तो अब तक जेसीबी मशीन का किराया दे रहा है और न ही मशीन वापस कर रहा है, शिकायतकर्ता ने आशंका जताई है कि उसकी मशीन को नुकसान पहुंचाया जा सकता है या उसके साथ कोई गड़बड़ी की जा सकती है, शिकायती पत्र में गोपाल ने यह भी आरोप लगाया है कि सुशील यादव के खिलाफ बिजनौर सिटी,नगीना, बदायूं, अमरोहा, संभल और टांडा समेत कई थानों में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं,हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना अभी बाकी है।

Rampur dispute: पुलिस से कार्रवाई की मांग

शिकायत में सुशील यादव की पत्नी अंजू देवी पर भी पति का साथ देने और प्रशासन को गुमराह करने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता ने पूरे मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। गोपाल ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि आरोपी सुशील यादव और उसकी पत्नी अंजू देवी के खिलाफ कार्रवाई की जाए और उसकी जेसीबी मशीन को वापस दिलाया जाए,अब देखना होगा कि पुलिस इस शिकायत पर क्या कार्रवाई करती है और जेसीबी मशीन को लेकर सामने आए इस विवाद में जांच के बाद क्या तथ्य सामने आते हैं।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.