Dandiya Dhamal Patna: इनर व्हील क्लब ऑफ पटना ने मनाया ‘डांडिया धमाल’

Dandiya Dhamal Patna: इनर व्हील क्लब ऑफ पटना द्वारा नवरात्रि के पावन अवसर पर ‘डांडिया धमाल’ का आयोजन यो चाइना, बंदर बगीचा, पटना में किया गया।

कार्यक्रम में क्लब की सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजी सदस्यों ने डांडिया की ताल पर नृत्य कर नवरात्रि की उमंग और उत्साह को और भी जीवंत बना दिया।

कार्यक्रम में माँ दुर्गा की आराधना, नव दुर्गा का अभिषेक, डांडिया, संगीत और आपसी सौहार्द का सुंदर संगम देखने को मिला। सभी ने माँ दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए प्रेम, एकता और सकारात्मकता का संदेश दिया।

उत्साह और उल्लास से भरा यह आयोजन सभी के लिए एक यादगार अवसर बन गया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.