Rampur Police Lines Inspection: रामपुर पुलिस लाइन में एएसपी ने किया मंगलवार परेड का निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
- रिपोर्ट: शाहबाज़ खां
Rampur Police Lines Inspection: अपर पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परेड में शामिल पुलिसकर्मियों के टर्नआउट और अनुशासन का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन परिसर में स्थित भोजनालय, रीडिंग रूम (लाइब्रेरी), कैंटीन, मनोरंजन कक्ष, म्यूजियम और जिम का निरीक्षण किया। इसके अलावा आरटीसी कार्यालय, कैश कार्यालय, परिवहन शाखा और आरटीसी की व्यवस्थाओं को भी देखा।

अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन परिसर की साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रखने और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
