Fever in Sarva Village: बदायूं के सर्वा गांव में बुखार का प्रकोप, 75 मरीज मिले; डेंगू-मलेरिया की जांच में राहत
डीएम के कड़े रुख पर हरकत में आया स्वास्थ्य विभाग
Fever in Sarva Village: बदायूँ जिलाधिकारी अवनीश राय ने कड़ा रुख अपनाते हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि स्वास्थ्य विभाग की एक टीम तहसील बिसौली के ग्राम सर्वा पहुंचकर बुखार से पीड़ितों की जांच कर उन्हें बेहतर इलाज उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
