Mirzapur rape case: थाना हलिया पुलिस द्वारा दुष्कर्म के अभियोग से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त गिरफ्तार —

Mirzapur rape case: थाना हलिया, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 09.08.2026 को एक महिला द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादिनी/पीड़िता के साथ पूर्व में शादी का झासा देकर दुष्कर्म करने व गर्भपात कराने तथा धमकी आदि के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना हलिया पर मु0अ0सं0-99/2026 धारा 376(2)(एन),313,504,506 भादवि पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी हलिया को निर्देश दिए गए। उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना हलिया पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए आज दिनांकः 05.10.2026 को उप निरीक्षक श्यामलाल मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर घटना से सम्बन्धित अभियुक्त अशोक कुमार उर्फ छोटू पुत्र शिवमनि निवासी ग्राम अहुगीकलां थाना हलिया जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा 376(2)(एन),504,507 में गिरफ्तार किया गया। थाना हलिया पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया।

2. थाना लालगंज पुलिस द्वारा नाबालिग को बहला-फुसला के भगाने के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार —

थाना लालगंज, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 19.07.2026 को एक महिला द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादिनी की नाबालिक पुत्री को बहला-फुसला के भगाने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना लालंगज पर मु0अ0सं0-276/2026 धारा 137(2),87 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना लालंगज को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना लालंगज पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए दिनांकः 05.10.2026 को उप निरीक्षक नरेन्द्र कुमार यादव मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर घटना से सम्बन्धित अभियुक्त भीम यादव पुत्र लालबहादुर यादव उर्फ सक्रेटरी निवासी गंगासायर थाना लालगंज जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा 137(2),87 बीएनएस में गिरफ्तार किया गया । थाना लालगंज पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।

3. मीरजापुर पुलिस द्वारा 03 नफर वारंटी गिरफ्तार —

 अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान इनामियां, जिलाबदर, वारण्टी व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिया गया है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांकः 01.10.2026 को थाना को0कटरा पुलिस द्वारा 02 नफर वारण्टी व थाना लालगंज पुलिस द्वारा 01 नफर वारंटी (कुल 03 वारंटी) को गिरफ्तार कर मा0न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
4. जनपद में कानून/शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने के क्रम में 19 व्यक्तियों का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता(बीएनएसएस) अन्तर्गत धारा 170/126/135  में चालान किया गया, जिनका थानावार संख्यात्मक विवरण निम्नांकित है —
थाना विन्ध्याचल-01
थाना को0शहर-05
थाना को0कटरा-02
थाना चिल्ह-02
थाना पड़री-03
थाना चुनार-01
थाना लालगंज-01
थाना जिगना-02
थाना मड़िहान-02

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.