Ahaan Panday AJIO campaign: आहान पांडे बने ‘अजियो’ का नया चेहरा, 7 अक्टूबर से ‘ऑल स्टार्स सेल’

फेस्टिव सेल की कीमतें अभी से लाइव, 9,000 से ज्यादा ब्रांड्स का पोर्टफोलियो

Ahaan Panday AJIO campaign: फिल्म स्टार आहान पांडे अजियो का नया चेहरा बन गए हैं। वे कंपनी के 2026 के फेस्टिव कैंपेन ‘फेस्टिवल इज़ फेस्टिवलिंग’ में नजर आएंगे। इसके साथ ही अजियो ने त्योहारों की खरीदारी की तैयारी भी शुरू कर दी है। वैसे तो अजियो ऑल स्टार्स सेल 7 अक्टूबर से शुरू होगी, लेकिन सेल की कीमतें अभी से लाइव कर दी गई हैं।

आहान के साथ तैयार किए गए इस कैंपेन में अलग-अलग फेस्टिव लुक और स्टाइल को जगह दी गई है। ग्राहक अजियो पर फैशन, फुटवियर, एक्सेसरीज और ब्यूटी समेत कई कैटेगरी में भारतीय और अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स की खरीदारी कर सकेंगे। प्लेटफॉर्म के पास 9,000 से ज्यादा ब्रांड्स का पोर्टफोलियो है।

ग्राहकों के लिए अजियो ने तेज डिलीवरी और आसान रिटर्न पर भी जोर दिया है। कंपनी के मुताबिक अजियो रश के जरिए 600 से ज्यादा शहरों में तेज डिलीवरी उपलब्ध है, जबकि सामान्य डिलीवरी देश के सभी पिन कोड तक की जाती है।

आहान पांडे ने कहा, “अजियो फैशन को एक्साइटिंग, आसान और पर्सनल बनाता है। आप क्या पहनते हैं, उसके जरिए खुद को जाहिर कर सकते हैं और यही बात मुझे इस ब्रांड से जोड़ती है।” उन्होंने कहा कि फेस्टिव सीजन के साथ अजियो के इस सफर की शुरुआत को लेकर वे उत्साहित हैं।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.