Ellenabad Mission Green campaign: टीम मिशन ग्रीन की मेहनत रंग लाई, पर्यावरण संरक्षण अभियान से जुड़ने लगीं सामाजिक संस्थाएं
Ellenabad Mission Green campaign( एम पी भार्गव ): शहर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर टीम मिशन ग्रीन द्वारा चलाई जा रही मुहिम में अब शहर की सामाजिक संस्थाएं भी बढ़-चढ़कर सहयोग देने के लिए आगे आने लगी हैं। इसी कड़ी में रविवार सुबह शहर की प्रमुख सामाजिक संस्था ‘बीमार गोवंश उपचार आश्रम ऐलनाबाद’ के सेवादार मुकेश कुमार और डॉक्टर तरसेम टीम मिशन ग्रीन के पौधरोपण व संरक्षण कार्य में मदद के लिए सुबह 6 बजे ही मौके पर पहुंचे।
संस्था के सेवादारों ने तलवाड़ा रोड से लेकर शहीद उधम सिंह चौक तक लगे पौधों को सिंचित करने के लिए नहर से टैंकर में पानी भरा। इसके बाद सदस्यों ने मानव श्रृंखला बनाकर बाल्टियों और पाइप की मदद से सभी पौधों को पानी पिलाया।
इस अवसर पर टीम संरक्षक राम अवतार पारीक, सोहनलाल सोनी, नगर पार्षद सुभाष चन्द्र, मदनलाल प्रजापत, जगदीश सोनी, शोर्य सोनी,टीम प्रधान मनोज कुमार वर्मा, अशोक खिचवानिया तथा भेरू राम वर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। सभी सदस्यों ने शहरवासियों से भी पर्यावरण संरक्षण के इस महाभियान में अपना योगदान देने की अपील की।
