Special training for sugarcane farmers in Rampur: रामपुर में गन्ना किसानों को विशेष प्रशिक्षण, उत्पादन बढ़ाने और लागत घटाने के बताए उपाय

Special training for sugarcane farmers in Rampur: ग्राम पंचायत कल्याणपुर में मुख्यमंत्री गन्ना कृषक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में किसानों को गन्ने का क्षेत्रफल बढ़ाने, उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि करने, सहफसली खेती अपनाने और खेती की लागत कम करने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर एवं राजकीय गन्ना पर्यवेक्षक कपिल कुमार ने किसानों को गन्ने की खेती से जुड़ी आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी। उन्होंने गन्ने की विभिन्न प्रजातियों की विशेषताओं, उनकी पहचान और उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही गन्ना विकास विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी किसानों को दी गई।

rampur-sugarcane-farmers-special-training-program
रामपुर में गन्ना किसानों का विशेष प्रशिक्षण

कीट और रोगों की पहचान व प्रबंधन की जानकारी

मास्टर ट्रेनर अर्थराम ने वर्तमान समय में गन्ने की फसल में लगने वाले विभिन्न कीट एवं रोगों की पहचान, उनके प्रभाव और प्रभावी प्रबंधन के बारे में किसानों को जानकारी दी। उन्होंने फसल को नुकसान से बचाने के लिए समय पर उपचार करने की आवश्यकता बताई।

इस दौरान गन्ना समितियों में उपलब्ध विभिन्न प्रकार की कीटनाशक एवं रोगनाशक दवाओं के बारे में भी किसानों को जानकारी दी गई।

बीज वितरण और कृषि यंत्रों की दी जानकारी

प्रशिक्षण में किसानों को आधार एवं प्राथमिक पौधशालाओं से बीज वितरण की प्रक्रिया तथा विभाग की ओर से दिए जाने वाले अनुदान के संबंध में भी बताया गया। इसके अलावा गन्ना समिति मिलक के फार्म मशीनरी बैंक में उपलब्ध विभिन्न कृषि यंत्रों और उनके उपयोग की जानकारी किसानों को दी गई।

कार्यक्रम में सर्किल गन्ना पर्यवेक्षक कपिल कुमार, मिल पर्यवेक्षक रणवीर सिंह एवं आसिफ तथा सहायक गन्ना अधिकारी रति राम चौहान मौजूद रहे।

सभी वक्ताओं ने किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने, गन्ने का उत्पादन एवं उत्पादकता बढ़ाने तथा गन्ना विकास विभाग की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.