Amritsar Airport Swachhata Diwas 2026: अमृतसर एयरपोर्ट पर स्वच्छता दिवस का आयोजन, यात्रियों की सुविधाओं का हुआ हाइजीन ऑडिट

Amritsar Airport Swachhata Diwas 2026: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर श्री गुरु राम दास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, अमृतसर में ‘स्वच्छता ही सेवा–2026’ और यात्री सेवा अभियान के तहत स्वच्छता दिवस आयोजित किया गया। कार्यक्रम एयरपोर्ट निदेशक अनिरुद्ध कुमार शर्मा के नेतृत्व में हुआ।

यात्री सेवा अभियान के तहत टर्मिनल परिसर में यात्रियों के नियमित संपर्क में आने वाले क्षेत्रों की स्वच्छता व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। शौचालयों, वॉशरूम, नलों और वॉश एरिया का विशेष स्वच्छता एवं हाइजीन ऑडिट किया गया। इस दौरान यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा अनुभव उपलब्ध कराने के लिए व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।

amritsar-airport-swachhata-diwas-2026
अमृतसर एयरपोर्ट पर पौधरोपण

एयरपोर्ट परिसर में श्रमदान और पौधरोपण, स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

‘स्वच्छता ही सेवा–2026’ के तहत भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की आवासीय कॉलोनी परिसर में श्रमदान और विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। विभिन्न विभागों एवं हितधारकों ने अभियान में हिस्सा लिया। इसके साथ ही ‘एक पेड़ मां के नाम’ पहल के तहत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरित परिसर का संदेश दिया गया।

amritsar-airport-swachhata-diwas-2026
अमृतसर एयरपोर्ट स्वच्छता अभियान

कार्यक्रम में परिसर की स्वच्छता व्यवस्था में योगदान देने वाले स्वच्छता मित्रों को सम्मानित कर उनके समर्पण के प्रति आभार जताया गया। अभियान में CISF सहित विभिन्न विभागों और हितधारकों की सहभागिता रही।

इस अवसर पर ATC प्रभारी दिनेश सिंह, CNS से अमरदीप नेहरा, वीपी मोरिल, संजय भारद्वाज, आजाद सिंह, हजारी कुमार, प्रचालन विभाग से तिलक राज, पवन कुमार और रामस्वरूप सहित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

एयरपोर्ट निदेशक अनिरुद्ध कुमार शर्मा ने कहा कि स्वच्छता यात्री सेवा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने सभी विभागों और हितधारकों की सहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से एयरपोर्ट परिसर को स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाए रखने का संकल्प और मजबूत होगा।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.