Ellenabad Theft of ₹50000 in Ding: बस में जेब से 50 हजार रुपये चोरी करने वाली महिला चंद घंटों में गिरफ्तार, रकम बरामद

Ellenabad Theft of ₹50000 in Ding ( एम पी भार्गव ): डिंग थाना पुलिस ने बस में सवार व्यक्ति की जेब से 50 हजार रुपये चोरी करने के मामले का चंद घंटों में खुलासा करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई पूरी रकम भी बरामद कर ली है।

पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान ललिता पत्नी मांगेराम, निवासी जेबीटी कॉलोनी, डिंग के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि गांव भावदीन निवासी निर्मल सिंह बीते दिन बस स्टैंड से डिंग जाने के लिए बस में सवार हुए थे। इसी दौरान भीड़ का फायदा उठाकर महिला ने कथित तौर पर उनकी जेब से 50 हजार रुपये चोरी कर लिए।

घटना का पता चलने के बाद पीड़ित ने डिंग थाना पुलिस को शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस टीम ने चंद घंटों में आरोपी महिला को पकड़ा, पूरी रकम बरामद

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की। जांच के दौरान पुलिस टीम को मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला ललिता को चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी महिला के कब्जे से चोरी की गई 50 हजार रुपये की पूरी रकम बरामद कर ली गई। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.