Rampur Gurdwara Shri Guru Singh Sabha Foundation Day: रामपुर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया
Rampur Gurdwara Shri Guru Singh Sabha Foundation Day: गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में स्थापना दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बाहर से आए रागी जत्थे ने गुरबाणी कीर्तन प्रस्तुत कर संगत को निहाल किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर गुरु के चरणों में शीश नवाया।
भाई मनप्रीत सिंह ने कीर्तन के माध्यम से संगत को गुरु के बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सिख को गुरु की शिक्षाओं का पालन करते हुए सेवा और मानव कल्याण के कार्यों में आगे रहना चाहिए। उन्होंने अमृत पान के महत्व पर भी प्रकाश डालते हुए सिख समुदाय से गुरु की शिक्षाओं के अनुरूप जीवन जीने का आह्वान किया।

इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से विधायक आकाश सक्सेना, मंत्री बलदेव सिंह औलख, डॉ. जीएस चड्ढा, सीमा अरोरा और डॉ. वीवी शर्मा सहित अन्य अतिथियों का सम्मान किया गया।
गुरु का अटूट लंगर देर शाम तक चला, बड़ी संख्या में संगत हुई शामिल
स्थापना दिवस समारोह के दौरान गुरु का अटूट लंगर भी आयोजित किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने सेवा की और प्रसाद ग्रहण किया। लंगर की सेवा देर शाम तक चलती रही। कार्यक्रम के अंत में ग्रंथी सुरजीत सिंह ने अरदास कराई।

समारोह में गुरुद्वारा प्रधान निर्मल सिंह, सेक्रेटरी सरदार मनमीत सिंह, जसपाल सिंह वादी, अमरजोत सिंह कपूर, हरजोत सिंह, भवनीत सिंह, अवतार सिंह, सेवा सिंह, खुशवंत सिंह बाजवा, रणजीत कौर, अमरजीत कौर, बलविंदर कौर, सोनिया, जगजोत सिंह, तीरथ सिंह और लखविंदर सिंह सहित बड़ी संख्या में सिख संगत मौजूद रही।
