Rampur traditional handicrafts: डीएम ने पहाड़ी गेट हस्तकला केंद्र का किया निरीक्षण, कारीगरों से जानी उत्पादों की खूबियां और बाजार की संभावनाएं

Rampur traditional handicrafts: रामपुर जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने पहाड़ी गेट स्थित हस्तकला केंद्र का निरीक्षण कर रामपुर के पारंपरिक शिल्प और स्थानीय उद्योग और पांरपरिक शिल्प को बढ़ावा देने और कारीगरों से संवाद कर उनके उत्पाद की डिजाइन गुणवत्ता बाजार में मांग और कच्चे माल की संभावनाओं की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने जरी-जरदोजी टोपी और पतंग निर्माण से जुड़े कारीगरों से बातचीत की। कारीगरों ने बताया कि केंद्र में जरी-जरदोजी चट्टा-पट्टी साड़ियों और टोपी का निर्माण किया जा रहा है। पारंपरिक डिजाइन और बुनाई के कारण इन उत्पादों की देश के विभिन्न शहरों के साथ खाड़ी देशों में भी मांग है। जिलाधिकारी ने कारीगरों के प्रयासों की सराहना की। जलाधिकारी ने उपायुक्त उद्योग अनुराग यादव को निर्देश दिए कि एक जनपद एक उत्पाद योजना के तहत रामपुर की जरी-जरदोजी और पारंपरिक हस्तशिल्प को बड़े बाजारों और डिजिटल मार्केटप्लेस से जोड़ा जाए।

rampur-handicrafts-dm-inspection-zari-zardozi-artisans
हस्तकला केंद्र का निरीक्षण करते डीएम अजय कुमार द्विवेदी

जिलाधिकारी ने बैंक ऑफ बड़ौदा आरसेटी में संचालित विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों के प्रशिक्षणार्थियों से भी संवाद किया। उन्होंने प्रशिक्षण से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी लेते हुए युवाओं को अपने कौशल का उपयोग रोजगार और स्वरोजगार में करने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि तकनीकी प्रशिक्षण के क्षेत्र में रोजगार और उद्यमिता की व्यापक संभावनाएं है एयर कंडीशनर और रेफ्रिजरेटर का इस्तेमाल बढ़ने से इनके रखरखाव और मरम्मत के लिए कुशल तकनीकी लोगों की मांग भी बढ़ रही है। प्रशिक्षणार्थी अपने कौशल को स्वरोजगार से जोड़कर आगे बढ़ सकते हैं।

जिलाधिकारी ने आरसेटी में संचालित एयर कंडीशनर एवं रेफ्रिजरेटर रिपेयरिंग तथा मेंस पार्लर एवं सैलून उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रमों का जायजा लिया। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को मिल रही सुविधाओं और संस्थान की अन्य गतिविधियों की जानकारी भी ली।

इस दौरान आरसेटी निदेशक देशराज मीणा पुष्पराज और आरसेटी फैकल्टी सरफराज हुसैन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.