Altmash Ali Khan Youth Congress General Secretary: अल्तमश अली खां युवा कांग्रेस (पश्चिम) के प्रदेश महासचिव नियुक्त, कांग्रेस केम्प कार्यालय में हुआ भव्य स्वागत”

देश को अब युवाओं की आवश्यकता, राजनीति में आगे आकर संभालें नेतृत्व" — पूर्व विधायक अफ़रोज़ अली खां"

  • जनता का भरोसा चुनाव आयोग से उठा, “वोटों की चोरी से बनी सरकार” — अफ़रोज़ अली खां

Altmash Ali Khan Youth Congress General Secretary: रामपुर युवा कांग्रेस के कर्मठ और जुझारू नेता अल्तमश अली खां को युवा कांग्रेस (पश्चिम) का प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर रामपुर सिविल लाईन्स स्थित केम्प कार्यालय में एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय युवाओं ने अल्तमश अली खां को फूल-मालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर उनका जोरदार स्वागत किया और उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक अफ़रोज़ अली खां ने कहा कि वर्तमान समय में देश को युवाओं की सख्त आवश्यकता है। अब राजनीति में युवाओं को बढ़-चढ़कर आगे आना पड़ेगा और देश का नेतृत्व संभालना पड़ेगा। युवा शक्ति ही देश के भविष्य को सही दिशा दे सकती है।

देश की राजनीतिक और लोकतांत्रिक व्यवस्था पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए पूर्व विधायक अफ़रोज़ अली खां ने सीधे तौर पर कहा कि आज देश की जनता का भरोसा चुनाव आयोग से पूरी तरह उठ गया है। वर्तमान सरकार जनता के वोटों की चोरी करके सत्ता में आई है, जो लोकतंत्र के लिए बेहद खतरनाक संकेत है।

इस अवसर पर वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जनाब पारस शुक्ला जी का दिल से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष जी ने युवाओं की सही और सच्ची आवाज को पहचाना है और छोटे भाई अल्तमश अली खां पर जो भरोसा जताया है, उसके लिए पूरा रामपुर उनका आभारी है।

कार्यकर्ताओं ने पूर्ण विश्वास व्यक्त किया कि अल्तमश अली खां अपनी लगन, निष्ठा और कड़ी मेहनत से युवा कांग्रेस को एक नई मजबूती प्रदान करेंगे। वे रामपुर सहित पूरे क्षेत्र के युवाओं की आवाज और उनके मुद्दों को सड़क से लेकर सदन तक पूरी मजबूती से बुलंद करने का काम करेंगे। कार्यक्रम के अंत में ‘युवा शक्ति, जिंदाबाद’ के गगनभेदी नारों के साथ नए पदाधिकारियों का हौसला बढ़ाया गया।

इस मौके पर पूर्व ज़िला अध्यक्ष धर्मेन्द्र देव गुप्ता,पूर्व शहर अध्यक्ष नोमान खां, युवा कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष आरिफ़ अल्वी, गन्ना विकास परिषद के पूर्व अध्यक्ष बाबर अली खां, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव मनी कपूर, मुसर्रत अली खां, शरीक अली खां, यावर खां, सलीम खां, सऊद खां, इब्बु खां, माज़ सलीम खां, फरीद खां, अकरम सुलतान, वासिक अली, मोहम्मद आलिम, तुषार सक्सेना आदि मौजूद रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.