शारदीय नवरात्र के पर्व पर “मिशन शक्ति” के विशेष अभियान (फेज-04) का शुभारम्भ

बदायूँ से इंतजार हुसैन की रिपोर्ट।

मनोज कुमार जिलाधिकारी व डॉ0ओ0पी0सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूं ने आज कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें पुलिस प्रशासन के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे ।

प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु पूर्व वर्षों में एक व्यापक कार्ययोजना तैयार करते हुए अन्तर्विभागीय समन्वय स्थापित कर सफलतापूर्वक मिशन शक्ति के विशेष अभियान फेज 03 में संचालित किये गए हैं। प्रदेश सरकार ने पूर्व अभियानों की भाँति आगामी शारदीय नवरात्र पर्व से “मिशन शक्ति का विशेष अभियान (फेज-04) का शुभारंभ 14 अक्टूबर शनिवार से 24-10-023 तक किया जाना प्रस्तावित है। गोष्ठी कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.