- रिपोर्ट: शाहबाज़ खां
रामपुर मे रालोद जिला कार्यालय, शौकत अली रोड पर जिला अध्यक्ष शाहिद हुसैन ने ग्राम प्रधानों एवं सम्मानित लोगों से मुलाकात कर आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि रामपुर की सभी विधानसभा सीटों के बूथों तक रालोद मजबूती से खड़ा है और संगठन हर मोर्चे पर सक्रिय है। सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता चुनाव के लिए तैयार रहें।
उन्होंने बताया कि पार्टी नेतृत्व ने रामपुर की सभी विधानसभा सीटों की संगठनात्मक जानकारी मांगी है। वहीं, रालोद की नीतियों एवं चौधरी जयंत सिंह जी के नेतृत्व से प्रभावित होकर दर्जनों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इनमें सत्यवीर सिंह ग्राम प्रधान पटिया, यशवीर सिंह, मुकेश कुमार, होराम सिंह एवं तेजपाल सहित अन्य लोग शामिल रहे।

शाहिद हुसैन ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव एनडीए मजबूती के साथ लड़ेगा। उत्तर प्रदेश की राजनीति में रालोद की भूमिका महत्वपूर्ण है और बिना रालोद के कोई भी सरकार नहीं बनेगी।
उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह जी ने हमेशा किसान, मजदूर और गांव की खुशहाली को प्राथमिकता दी। रालोद उनके विचारों और सिद्धांतों को आगे बढ़ा रहा है।
इस अवसर रूहैलखंड क्षेत्रया महासचिव सुमन सिंह परिहार, महिला प्रकोष्ठ रुहेलखंड की क्षेत्रीय अध्यक्ष शशि बाला, जिला महासचिव प्रभात भारद्वाज एवं नगर अध्यक्ष नवाब खान सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Slug
rampur-rld-assembly-election-preparations-shahid-hussain
Focus Keyword
Rampur RLD Assembly Election
Meta Description
रामपुर में रालोद जिलाध्यक्ष शाहिद हुसैन ने ग्राम प्रधानों और कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की। दर्जनों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली।
Tags
