Bilaspur Police Station: 3 वर्ष 6 माह के बालक का अपहरण करने की घटना का सफल अनावरण करते हुए मुकदमा वादी (बालक का पिता) सहित एक अन्य अभियुक्त (वादी का दोस्त) गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद

  • रिपोर्ट: शाहबाज़ खां 
रामपुर मे दिनांक 6.9.2026 को वादी विकास कुमार पुत्र बाबूराम निवासी हंस बिहार कालोनी थाना बिलासपुर जनपद रामपुर की तहरीर बाबत अज्ञात अभि0 द्वारा वादी के 3 वर्ष 6 माह के पुत्र का अपहरण कर ले जाने के सम्बन्ध में थाना बिलासपुर पर मु0अ0सं0-321/26, धारा-137(2) बीएनएस बनाम अज्ञात के पंजीकृत किया गया। जिसके शीघ्र अनावरण हेतु  टीमो का गठन किया गया था।
विवेचना के क्रम में साक्ष्य संकलन (सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी सहयोग) के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में यह तथ्य प्रकाश में आये कि मुकदमा वादी की 2 पत्नी है जिसमें दूसरी पत्नी से वादी के 3 बच्चे है जो दिनांक 19.8.2026 को अपने घर से चली गयी थी जिसकी गुमशुदगी वादी द्वारा दिनांक 21.8.2026 को क्रम सं0- 82/2026 पर पंजीकृत करायी थी, अपनी पत्नी के ऊपर दबाब बनाने के उददेश्य से षडयन्त्र के तहत वादी मुकदमा विकास कुमार पुत्र बाबूराम नि0 हंस बिहार कालोनी थाना बिलासपुर रामपुर द्वारा अपने दोस्त शम्भू पुत्र मोहनलाल नि0 भुकसौरा थाना खजुरिया जिला रामपुर के साथ मिलकर अपने पुत्र का अपरहण कराकर सितारगंज भेज दिया ताकि पुलिस उसकी पत्नी के परिजनो पर दबाब बनाये और उसकी पत्नी को लाकर दे।
रामपुर पुलिस अधीक्षक, द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक,के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी बिलासपुर के कुशल पर्यवेक्षण मे आज थाना बिलासपुर पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश में आये अभियुक्त (मुकदमा वादी) विकास पुत्र बाबूराम निवासी हंस बिहार कालोनी थाना बिलासपुर रामपुर को जीरो पाईन्ट नवीन मण्डी बिलासपुर से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त की निशानदेही पर अपहर्त पुत्र को सितारगंज से सकुशल बरामद किया गया । मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश में आये दूसरे अभियुक्त शम्भू पुत्र मोहनलाल दिवाकर नि0 भुकसौरा थाना खजुरिया जिला रामपुर को गिरफ्तार किया गया जिसकी निशानदेही पर उक्त घटना में प्रयुक्त हुई स्पलेण्डर मोटर साईकिल बिना नम्बर व हेलमेट बरामद कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरणः- 
1. विकास कुमार पुत्र बाबूराम निवासी हंस बिहार कालोनी थाना बिलासपुर जिला रामपुर
2. शम्भू पुत्र मोहनलाल निवासी भुकसौरा थाना खजुरिया जिला रामपुर
गिरफ्तार करने वाली टीम 
उ0नि0 योगेश कुमार सिंह थाना बिलासपुर जनपद रामपुर
का0 1932 कपिल कुमार थाना बिलासपुर जनपद रामपुर
का0 784 विकास गौतम थाना बिलासपुर  जनपद रामपुर
म0का0 1997 अलका थाना बिलासपुर जनपद रामपुर

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.