- रिपोर्ट: मंजय वर्मा
Mirzapur: जनपद के विकासखंड छानबे की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। जिला पंचायत सदस्य प्रिंस सिंह ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख अवधराज सिंह उर्फ ‘पप्पू’ सिंह पर जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है।
प्रिंस सिंह का आरोप है कि विकास कार्यों में कमीशन और कथित ‘गुंडा टैक्स’ देने से इनकार करने के बाद से उन्हें लगातार धमकाया जा रहा है।
रेकी कराने का आरोप
जिला पंचायत सदस्य ने दावा किया है कि उनके शहर स्थित आवास की रेकी कराई जा रही है। प्रिंस सिंह के मुताबिक, उनके पास पूर्व ब्लॉक प्रमुख के पुत्र शुभम सिंह द्वारा रेकी कराए जाने के प्रमाण भी मौजूद हैं। आरोप है कि उनके गांव में पहुंचकर परिवार को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
उन्होंने अपनी और परिवार की सुरक्षा को लेकर गंभीर आशंका जताई है और प्रशासन से जांच व सुरक्षा की मांग की है।
