रामपुर में LNS क्लब ऑफ रामपुर ग्रेटर ने शिक्षकों को किया सम्मानित, स्थापना दिवस पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

रामपुर, शिक्षक दिवस ,स्थापना दिवस, साक्षरता दिवस एवं हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में (LNS) एल एन एस क्लब ऑफ रामपुर ग्रेटर द्वारा एक गरिमामय एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन शौकत अली रोड स्थित केसर डाइन रेस्टोरेंट पर किया गया। कार्यक्रम में क्लब के सदस्यों ने शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करते हुए शिक्षा, समाज एवं राष्ट्र निर्माण में उनके महत्वपूर्ण योगदान को नमन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब की अध्यक्ष विभा मांगलिक द्वारा सभी सदस्यों एवं अतिथियों के स्वागत के साथ किया गया। वीरांगना मांगलिक ने गायत्री मंत्र का पाठ किया तथा ज्योति कश्यप ने ध्वज वंदना प्रस्तुत की। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े शिक्षकों को उनके उल्लेखनीय योगदान, समर्पण एवं सेवाओं के लिए प्रशस्ति-पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सचिव डॉ रजनी अग्रवाल ने बताया कि एल एन एस क्लब ऑफ रामपुर ग्रेटर की स्थापना 8 सितंबर 2006 को हुई थी जिसका उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना ,उनके नेतृत्व क्षमता का विकास करना, समाज सेवा के क्षेत्र में उनकी भागीदारी बढ़ाना तथा पुरुषों से अलग-अलग अपनी पहचान बनाना है। इस अवसर पर चार्टर मेंबर द्वारा केक काटा गया तथा सदस्यों को सम्मानित करते हुए गिफ्ट दिए गए। हिंदी दिवस पर कई सदस्यों ने अपने विचार रखें और हिंदी के महत्व पर प्रकाश डाला।

जन्माष्टमी के अवसर पर मोहनी पाहवा, रजनी सिंगल एवं प्रिया रस्तोगी ने सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी, निभा, नेहा रस्तोगी एवं अलका ने सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया। मिट्टी से गणेश जी बनाने तथा मोदक थाल सजा प्रतियोगिता का आयोजन किया गय जिसमें मधु गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों ने अपने अनुभव एवं विचार साझा किए तथा शिक्षकों के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन LNS गीता अग्रवाल ने किया। रेनू सक्सेना एवं निर्मल कौर कार्यक्रम में उपस्थित रहीं। रजनी सिंघल, प्रिया रस्तोगी एवं मोहिनी पाहवा सहित क्लब की अन्य सदस्यों ने भी कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता की।

इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। अंत में सभी सम्मानित शिक्षकों को उपहार भेंट किए गए। कार्यक्रम सौहार्द, सम्मान एवं उत्साह के वातावरण में संपन्न हुआ। उपस्थित सदस्यों ने इस आयोजन को अत्यंत सराहनीय एवं प्रेरणादायी बताया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.